Search KhabarFast

Press ESC to close

Bahadurgarh Suicide: बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जेब में मिला सुसाइड नोट

Bahadurgarh Suicide: बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जेब में मिला सुसाइड नोट

Bahadurgarh Suicide: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लाडपुर गांव के रहने वाले संदीप गुलिया के रूप में हुई है। मृतक की जेब से पुलिस को एक पर्ची मिली है। जिस पर संदीप ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया।

जीआरपी थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की जेब से उन्हें एक वोटर कार्ड मिला था। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई है। इतना ही नहीं उसकी जेब में एक पर्ची भी थी। जिस पर उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि संदीप की असली मौत की वजह तो पता नहीं चली है। संदीप ने करीब 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसका 17 साल का एक बेटा भी है।

पिछले कुछ दिनों से संदीप और उसकी पत्नी में कुछ अनबन चल रही थी। जिसकी वजह से संदीप बेहद परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने सन्दीप के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। साथ ही पूरे परिवार में मातम छा गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 25वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

Four Terrirsot Arrested:उत्तर प्रदेश एसटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें जो

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

Farrukhabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहन से छेड़छाड़ करने के गुस्से में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब 9महीने पहले 20जुलाई की है। हालांकि, शव का कंकाल अब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast