Happy Birthday Herschelle Gibbs: नशे की हालत में कर दिया था ऐसा काम, जो आजतक बना हुआ है इतिहास, जानें

Happy Birthday Herschelle Gibbs: नशे की हालत में कर दिया था ऐसा काम, जो आजतक बना हुआ है इतिहास, जानें

Happy Birthday Herschelle Gibbs: साल 2006में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक यादगार मैच खेल गया था। इस मैच में 100ओवरों में कुल 872रन बने थे। आज भी वनडे हिस्ट्री के एक मैच में बने सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। दोनों टीमों ने 400+ रन बनाकर इतिहास रच दिया था। वहीं इस मैच में एक बल्लेबाज जिसका नाम हर्शल गिब्स उन्होंने बेहतरीन पारी खेल कर इतिहास रचा दिया। आज उनका 49वां जन्मदिन है।

जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक मैच में हर्शल गिब्स ने नशे की हालत में 175रन जड़ कर ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था।  इस बात का खुलासा खुद गिब्स ने किया था। इसके साथ ही 6गेंदों में 6छक्कों का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। साउथ अफ्रीका के लिए गिब्स ने कई बड़ी पारियां भी खेली है। साथ कई अहम मैचों बेहतरीन पारी खेल कर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया है। 

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के उस ऐतिहासिक मुकाबले में हर्शल गिब्स ने 111गेंदों पर 175रनों की पारी खेली थी। बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने 7छक्के और 21चौके लगाए थे। जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका की टीम ने इतने बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके साथ ही 2007 साथ के विश्व कप में गिब्स ने नीदरलैंड्स खिलाफ वेन बुंगे की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। उस वक्त ऐसा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए थे।

 

Leave a comment