
नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है. वहीं आज गृह मंत्री अमित शाह का 56वां जन्मदिन है. इस मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नितिन गडकरी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ट्वीट करके बधाई दी है. साथ ही बीजेपी के कई वरीष्ठ नेताओँ ने उन्हें बधाई दी है.
आपको बता दें कि, पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि,अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं. बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है. ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें.
वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू और कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

Leave a comment