Search KhabarFast

Press ESC to close

गुरुग्राम में छात्र ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, अपने ही दोस्त पर चलाई गोली; पुलिस ने किया केस दर्ज

गुरुग्राम में छात्र ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, अपने ही दोस्त पर चलाई गोली; पुलिस ने किया केस दर्ज

Gurugram Crime: गुरुग्राम के सेक्टर 48 में शनिवार, 8 नवंबर को देर रात दो नाबालिग छात्रों ने अपने ही क्लासमेट को गोली मार दी। इस हादसे के बाद पुलिस थाना सदर को कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि एक लड़के को गोली लगी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि घायल को परिजन मेदांता अस्पताल ले जा चुके हैं। पुलिस ने क्राइम सीन पर एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल की जांच की। मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 70 जिंदा कारतूस और एक खाली खोल बरामद किए गए। ये लाइसेंसी पिस्टल आरोपी के पिता की थी, जो घर में रखी हुई थी।

मां ने दी पुलिस में शिकायत

घायल छात्र की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार शाम उसके स्कूल के दोस्त ने मिलने की जिद की और उसे खेड़की दौला टोल पर बुलाया। वहां से आरोपी उसे अपने किराए के मकान सेक्टर 48 ले गया, जहां एक अन्य दोस्त पहले से मौजूद था। तीनों ने वहां खाना-पीना खाया और इसके बाद आरोपी ने अपने पिता की पिस्टल से गोली चला दी।

पुलिस ने किया केस दर्ज

वहीं, पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और दो महीने पहले पीड़ित और आरोपी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast