
Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा के सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मंगलवार को 14वीं बार 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए। गुरमीत राम रहीम को मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत सिरसा डेरा के चेयरमैन दान सिंह पूर्व चेयरमैन आरके के साथ सुनारिया जेल लेने के लिए पहुंची थी। इसके बाद वह वहां से लगभग 9 बजे पर सिरसा डेरे में राम रहीम पहुंचे। डेरा प्रमुख 8 साल बाद 15 अगस्त को इस डेरा में अपना 58 जन्मदिन मनाने वाले हैं।
सालों बाद आ रहे सिरसा डेरा
बता दें कि इससे पहले गुरमीत राम रहीम सजा होने के बाद पहली बार 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर सिरसा डेरे में पहुंचे थे। इससे पहले जब भी गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आए तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत के डेरे पर ही रुके थे।
रेप और मर्डर केस के हैं दोषी
राम रहीम रेप और मर्डर के मामलों में दोषी है और रोहतक की जेल में सजा काट रहा हैं। फिलहाल गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों का पैरोल मिला है। इसके बाद वह 14 सितंबर को जेल वापस लौटे जाएंगे। वहीं, जेल से बाहर निकलने के बाद राम रहीम ने अभी तक मीडिया से बात नहीं की है।
हिंसा में हुई थी कई लोगों की मौत
दरअसल, गुरमीत राम रहीम 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा हैं। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया और 20 साल के लिए सजा सुनाई थी। बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अगस्त 2017 में हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में हुई हिंसा में लगभग 40 लोगों की मौत हुई थी।
Leave a comment