
गुजरात: अक्सर हमें अजीबोगरीब किस्से देखने और सुनने को मिलते हैं। जिससे सुनकर हैरानी बहुत होती है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की छाई हुई है। कहा जा रहा है कि वह लड़की बिना दुल्हे के ही शादी करेंगी। वहीं बता दें कि क्षमा नाम की लड़की ने बिना दुल्हे के शादी कर ली है और अब वह अकेली ही हनीमून पर जाएंगी।
दरअसल गुजरात के वडोदरा में रहने वाली क्षमा नाम की लड़की ने एक अनोखा शादी की है जिसमें मंडप था, बाराती थे, दुल्हन थी लेकिन पंडित और दूल्हा नहीं था। बता दें कि वडोदरा की रहने वाली क्षमा बिंदु ने खुद से ही शादी की है। उन्होंने 11 जून को शादी करने का ऐलान किया था, लेकिन उसके पहले ही वह खुद से शादी करती नजर आई। लेकिन क्षमा ने 9 जून क ही शादी कर ली है। 24 साल की क्षमा ने बताया कि वह नहीं चाहती थी कि कोई भी आकर बखेड़ा खड़ा कर दे और उनका स्पेशल दिन खराब हो जाए। इसलिए 11 जून की बजाए 9 जून को ही कर ली है।
इस शादी में हर रस्म को निभाया गया मेहंदी और हल्दी की गई।वहीं क्षमा ने अकेली अग्नि के सामने सात फेरे भी लिए है। कहा जा रहा है कि देश में इस तरह की पहली शादी है, जब दुल्हन ने बिना दूल्हे के खुद से ही शादी की है। क्षमा के माता पिता और परिवार शादी से बहुत खुश हैं और उन्होंने अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बताया जा रहा है कि क्षमा हनीमून के लिए गोवा जाने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर क्षमा के 25 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है। उनका कहना है कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी। वह एक प्रेमिका बनी रहना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने खुद से शादी की है। क्षमा ने यह भी कहा कि वो self-love का उदाहरण स्थापित करना चाहती थी, इसलिए यह कदम उठाया है।
आपको बता दें कि सोलोगमियां नाम की एक प्रथा के बारे में क्षमा ने जानकारी हासिल की थी और जब इस बारे में उन्होंने गहराई से जांच की तो शादी करने का फैसला लिया। इस प्रथा की जांच के दौरान क्षमा ने यह महसूस किया कि दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में वह रहती हैं। वह इस देश में इस शादी को पेटेंट करवा कर दिए कोशिश करना चाहती हैं कि आत्म प्रेम का उदाहरण सबके सामने पेश हो। इसलिए क्षमा ने अपने आपसे ही शादी कर ली है।
Leave a comment