Search KhabarFast

Press ESC to close

Gujarat : मेरे आदिवासी भाई-बहनों का जीवन पानी जितना पवित्र और नई कोपलों जितना सौम्य होता है- पीएम मोदी

Gujarat : मेरे आदिवासी भाई-बहनों का जीवन पानी जितना पवित्र और नई कोपलों जितना सौम्य होता है- पीएम मोदी

दाहोद: गुजरात के दाहोद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने दाहोद में आयोजित 'आदिजाति महा सम्मेलन' में पहुंचे। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि मैं सर झुकाकर कह सकता हूं कि भारत का कोई भी आदिवासी क्षेत्र हो, मेरे आदिवासी भाई-बहनों का जीवन पानी जितना पवित्र और नई कोपलों जितना सौम्य होता है। मैंने दाहोद में अनेकों परिवारों के साथ, पूरे क्षेत्र में बहुत लंबा समय बिताया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दाहोद और पंचमहाल के विकास से जुड़ी 22 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। जिन परियोजनाओं का आज उद्घाटन हुआ है, उनमें एक पेयजल से जुड़ी योजना है और दूसरी दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ा प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि दाहोद अब मेक इन इंडिया का भी बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। गुलामी के कालखंड में यहां स्टीम लोकोमोटिव के लिए जो वर्कशॉप बनी थी, वो अब मेक इन इंडिया को गति देगी। अब दाहोद में 20 हज़ार करोड़ रुपए का कारखाना लगने वाला है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की विदेशों में भी मांग बढ़ रही है। इस मांग को पूरा करने में दाहोद बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया के चुनिंदा देशों में है जो 9 हज़ार हॉर्स पावर के शक्तिशाली लोको बनाता है। इस नए कारखाने से हज़ारों लोगों को रोज़गार और नए कारोबार की संभावनाएं होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना में हो सकता है विस्तार, इन बीमारियों को भी किया जाएगा कवर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के तहत इसमें अल्जाइमर और डिमेंशिया समेत कई बीमारियों को शामिल किया जा सकता है।

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को जोर का झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

अतीक अहमद के बेटे असद को STF ने किया ढेर, हथियार हुआ बरामद

नई दिल्ली:गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एनकाउंटर कर दिया है। वह उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था। डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व वाली STFकी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मकसूदन के पुत्र गुलाम नाम के एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। ये मुठभेड़ झांसी में हुई है। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने इनके पास से विदेशी हथियार बरामद किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast