Search KhabarFast

Press ESC to close

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो विस्तार को मिली मंजूरी, सेक्टर-61 से सेक्टर-4 तक नए स्टेशन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो विस्तार को मिली मंजूरी, सेक्टर-61 से सेक्टर-4 तक नए स्टेशन

Noida Metro Rail Corporation: यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगभग पांच लाख लोगों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर है। Noida Metro Rail Corporation अपनी एक्वा लाइन का विस्तार नोएडा सेक्टर-61 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 (गौर चौक) तक करने की योजना पर काम कर रहा है। यह एलिवेटेड कॉरिडोर करीब 6 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें चार नए स्टेशन प्रस्तावित हैं—सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-123 और सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट। 

राज्य कैबिनेट ने दी मंजूरी

योजना के अनुसार सेक्टर-61 को इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां Delhi Metro Rail Corporation और NMRC की सेवाएं जुड़ेंगी। वहीं सेक्टर-4 को प्रस्तावित आरआरटीएस कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 100 से ज्यादा ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को सीधा फायदा मिलेगा। ये विस्तार नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे दो चरणों में लागू करने की राज्य कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी है।

इन स्टेशनों की होगी कनेक्टिविटी

पूर्व में प्रस्तावित एलाइनमेंट आरआरटीएस कॉरिडोर से टकराव के कारण केंद्र से मंजूरी नहीं पा सका था, इसलिए संशोधित योजना तैयार की गई है। NMRC के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि नया प्रस्ताव आरआरटीएस कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे सराय काले खां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नॉलेज पार्क-5 तक जाने वाली तेज रफ्तार रेल सेवा के साथ तालमेल बैठ सकेगा।

सफर होगा आसान

इससे जेवर स्थित Noida International Airport तक पहुंच आसान होगी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा के बीच जाम में कमी आएगी। सेक्टर-61 से यात्री दिल्ली मेट्रो पकड़ सकेंगे, जबकि सेक्टर-4 से आरआरटीएस के जरिए लंबी दूरी की यात्रा की जा सकेगी।

संशोधित डीपीआर है तैयार

संशोधित डीपीआर तैयार है और मामूली बदलाव के बाद इसे दोबारा राज्य कैबिनेट को भेजा जाएगा। निर्माण लागत में केंद्र, राज्य सरकार और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की साझेदारी प्रस्तावित है। ग्रेटर नोएडा डिपो–जुनपत और बॉटेनिकल गार्डन–सेक्टर-142 कॉरिडोर को केंद्र से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। प्रारंभिक कार्य जैसे डिजाइनिंग, टोपोग्राफी सर्वे और सॉइल टेस्टिंग लगभग पूरे हो चुके हैं। संभावना है कि इन परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा एक साथ किया जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें