केंद्र सरकार ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर की सर्जिकल स्ट्राइक, 8 YouTube चैनल किए ब्लॉक

केंद्र सरकार ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर की सर्जिकल स्ट्राइक, 8 YouTube चैनल किए ब्लॉक

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ITनियम, 2021 के तहत अपनी आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए आठ YouTube आधारित समाचार चैनलों, एक (1) फेसबुक अकाउंट और दो फेसबुक पोस्ट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। बता दे कि, ब्लॉक YouTube चैनल काफी लोकप्रिय थे और उनकी कुल दर्शकों की संख्या 114 करोड़ से अधिक थी। सरकार ने कहा कि 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube समाचार चैनल IT नियम, 2021 के तहत ब्लॉक हैं। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा, 'सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 YouTube चैनलों को ब्लॉक करता है। 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube समाचार चैनल IT नियम, 2021 के तहत अवरुद्ध हैं। अवरुद्ध YouTube चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया था,और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। YouTube पर ब्लॉक किए गए चैनलों द्वारा नकली भारत विरोधी सामग्री का मुद्रीकरण किया जा रहा था।'

ये हैं 8 ब्लॉक हुए यूट्यूब चैनल

ये यूट्यूब चैनल हैं लोकतंत्र टीवी, यू एंड वी टीवी, एएम रजवी, गौरवशाली पवन मिथिलांचल, सीटॉप 5टीएच, सरकार अपडेट और सब कुछ देखो। पाकिस्तान स्थित YouTube चैनल को ब्लॉक किया गया है जिसका नाम News ki Dunya है। इन YouTube चैनलों को ब्लॉक करने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए, सरकार ने कहा, “इन YouTube चैनलों में से कुछ द्वारा प्रकाशित कंटेंट का उद्देश्य भारत में धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाना था। ब्लॉक्ड YouTube चैनलों के विभिन्न वीडियो में झूठे दावे किए गए थे।

Leave a comment