Search KhabarFast

Press ESC to close

Govardhan Puja: कब है गोवर्धन पूजा? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja: कब है गोवर्धन पूजा? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja: दिवाली के बाद के बाद गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। माना जाता है कि इस पूजा की शुरुआत भगवान कृष्ण ने किया था। इस दिन लोग गाय और प्रकृति की पूजा  करते हैं। ये पूजा ब्रज से आरंभ हुई थी और धीरे-धीरे ये पूरे भारतवर्ष में प्रचलित हो गई। ये त्योहार विशेष रूप से ब्रज, गुजरात और राजस्थान में धूमधाम से मनाई जाता है।

गोवर्धन पर्वत की खास पूजा

इस दिन गोवर्धन पर्वत की खास पूजा की जाती है, जिसे भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर उठा कर इंद्रदेव के अहंकार को दूर किया था। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान को छप्पन भोग यानी 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाते हैं। ये भोग भगवान के प्रति कृतज्ञता और प्रेम का प्रतीक है। 

कब है गोवर्धन पूजा

इस साल ये त्योहार 22 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा।

क्या है शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा का पहला मुहूर्त 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तक का है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Father Day 2026: पापा को दें प्यार और सम्मान का खास तोहफा, बनाएं यह दिन यादगार

हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार 21 जून 2026 को देशभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन पिता के प्यार, त्याग, मेहनत और परिवार के लिए उनके योगदान को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है।

Horoscope Today 22 June 2026, Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, यहां देखें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Horoscope Today 22 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और चंद्रमा आज वृषभ राशि से कर्क राशि की ओर संक्रमण कर रहा है, जिससे भावनाओं और संवेदनशीलता में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं कि आज आपके सितारे क्या कहते हैं।

Horoscope Tomorrow 21 June 2026, Kal ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, जानिए आपकी राशि का क्या कहता है भाग्य

Horoscope Tomorrow 21 June 2026, Kal ka Rashifal: रविवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत दे रही है, जहां नौकरी और कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है, इसलिए फिजूल खर्च से बचना बेहतर रहेगा। अन्य राशियों के लिए भी दिन मिला-जुला प्रभाव देगा, कहीं आर्थिक लाभ के योग बनेंगे तो कहीं धैर्य और संयम की आवश्यकता होगी। कुल मिलाकर यह दिन सोच-समझकर निर्णय लेने और संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast