Google बंद करने जा रहा है अपनी ये सर्विस, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

Google Stadia: गूगल जल्द ही अपनी एक सर्विस को बंद करने जा रहा है। मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी 18 जनवरी 2023 के बाद गूगल स्टेडिया (Google Stadia) को बंद कर देगा। बताया गया है कि गेमिंग सर्विस Stadia को कम लोकप्रियता की वजह से बंद किया जा रहा है।
स्टेडिया क्लाउड गेमिंग सर्विस को 19 नवंबर 2019 को लॉन्च किया गया था। लेकिन, कंपनी का ये प्लान फेल रहा, जिसके बाद अब इस सर्विस को बंद किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई पब्लिशन ने गेम को दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का तरीका बताया है। Google Stadia पर सेव गेम और टाइटल्स को यूजर्स लूज करने वाले हैं।
कंपनी गूगल प्ले स्टोर से खरीदे गए सभी स्टेडिया हार्डवेयर के साथ-साथ स्टेडिया स्टोर से खरीदे गए सभी गेम और ऐड-ऑन सामग्री को भी वापस कर रहा है। कंपनी ने इसकी रिफंड प्रोसेस भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने नवंबर 2022 से रिफंड प्रोसेस शुरू कर दी है और कंपनी 18 जनवरी तक अधिकांश रिफंड प्रोसेस को पूरा कर लेगी।
गौरतलब है कि इस सर्विस के बंद होने का असर आम यूजर्स पर बिल्कुल नहीं पड़ने वाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल अब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन वेब ब्राउजर के Gmail पर लाने वाला है। इसको फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है।
Leave a comment