
नई दिल्ली:किसी भी चीज के बारे में जानकारी लेने के लिए हम क्रोम का इस्तेमाल करते है, लेकिन अब क्रोम यूजर्स को जल्द बड़ा झटका देने जा रहा है। बता दें कि क्रोम कुछ डिवाइसों पर अपने सपोर्ट खत्म करने जा रहा है और ये इसलिए किया जा हैं क्योंकि गूगल क्रोम 110 लॉन्च करने जा रहा है।
बता दें कि क्रोम गूगल का ही एक हिस्सा है। इसलिए क्रोम में कुछ बदलाव करने होते है तो उसे गूगल के जरिए किया जाता है। वहीं इस साल गूगल क्रोम 110को लॉन्च करने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसको 7फरवरी 2023को लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद कंपनी पुराने क्रोमके लिए अपना सपोर्ट खत्म कर देगी। इसके होने से कई यूजर्स को झटका लगेगा। गूगल की सपोर्ट के अनुसार, क्रोम109क्रोम का फाइल वर्जन है जो पुराने दो माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 7और Windows 8.1को सपोर्ट करता है। गूगल पुराने क्रोम वर्जन के लिए सपोर्ट 15जनवरी 2023को खत्म कर देगा।
इसी के साथ नए वर्जन वाला क्रोम 110का पहला वर्जन हो जाएगा जिसको Windows 10या उससे बाद के वर्जन पर काम करेंगा। यूजर्स क्रोमके पुराने वर्जन को Windows 7या Windows 8.1पर यूज कर पाएंगे, लेकिन, उनको कोई लेटेस्ट अपडेट या सिक्योरिटी फिक्स नहीं मिलेगा। वहीं नए वर्जन का इस्तेमाल करन के लिए सिस्टम को Windows 10या Windows 11पर अपडेट करना होगा।
Leave a comment