Google पर इन चीजों को सर्च करने पर हो सकती है 5 से 7 साल की जेल!

Google पर इन चीजों को सर्च करने पर हो सकती है 5 से 7 साल की जेल!

नई दिल्ली: गूगल हमारे दुख-सुख का साथी है। 24 घंटे हमारी मदद के लिए तैयार रहता है। हम गूगल ले हर सवाल का जवाब ले सकते है। लेकिन कई बार यूजर्स इस पर ऐसी चीजें सर्च करते हैं जो उन्हें परेशानी में डाल सकते हैं। हालांकि, गूगल सिक्योरिटी को लेकर बेहद ही सतर्क रहता है। सिक्योरिटी को लेकर कंपनी की अपनी अलग पॉलिसी है जिसे वो एग्रेसिवली फॉलो करता है। बता दें कि गूगल जिस देश से ऑपरेट करता है वो वहीं के लोकल नियमों का पालन करता है। ऐसे में गूगल पर कुछ भी सर्च करने से पहले आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर आपने गलती से भी यहां पर ये 6 चीजें सर्च की तो यह आप पर भारी पड़ सकता है। या फिर ये कहे आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

 दरअसल गूगल अपने सिक्योरिटी को लेकर बहुत सतर्क रहता है इसके लिए अलग-अलग देशों में अपने कुछ नियम बना रखे है जो इन नियमों का पालन नहीं करता है। उस व्यक्ति पर गूगल सख्त कदम उठाता है। अगर भारत की बात करें तो देश में कुछ ऐसी चीज है जिसे सर्च करने पर आपको महंगा पड़ सकता है।

चाइल्ड पोर्न

 भारत सरकार इस टॉपिक को लेकर काफी सख्त है। अगर आपने गूगल पर यह टॉपिक सर्च किया है तो आपको पास्को एक्ट 2012 के सेक्शन 14 के तहत 5 साल सेल से लेकर 7 साल तक की सजा हो सकती है। गूगल पर आपको चाइल्ड पोर्न देखने और शेयर करना भारी पड़ सकता है।


किसी पीड़िता का नाम और फोटो शेयर करना

किसी ऐसी पीड़िता की फोटो या नाम को शेयर करना जिसके साथ छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार हुआ, गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जजमेंट दिया गया था कि कोई भी व्यक्ति प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया आदि पर किसी भी ऐसी महिला की फोटो पोस्ट नहीं करेगा। ऐसा करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है।

फिल्म पाइरेसी

 अगर आप फिल्म पाइरेसी में लिप्त हैं तो आपको सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 के तहत न्यूनतम 3 साल की सजा हो सकती है और 10 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

गर्भपात

अगर आप गूगल पर यह सर्च करते हैं कि गर्भपात कैसे करना है तो यह गैरकानूनी होता है। ऐसा करने से आपको जेल जाना पड़ सकता है।

प्राइवेट फोटो और वीडियो

सिर्फ गूगल ही नहीं बल्कि किसी की भी फोटो या वीडियो बिना किसी के परमीशन के शेयर करना अपराध है। इससे आपको जेल जाना पड़ सकता है।
बम का प्रोसेस

अगर आप गूगल पर यह सर्च कर रहे हैं को बम कैसे बनाया जाता है तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। ऐसा करने पर आपके कंप्यूटर या लैपटॉप का आईपी एड्रेस सीधा सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच जाता है।

Leave a comment