Btech करने वालो के लिए आई खुशखबरी, DU ने शुरू किये नए कोर्स

Btech करने वालो के लिए आई खुशखबरी, DU ने शुरू किये नए कोर्स

अगर आप Btech करना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत ही अच्छी रहने वाली है, दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय इस वर्ष Btech के तीन नए प्रोग्राम शुरू कर रहा है। इन नए प्रोग्राम के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार apply कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी पहली बार Btech कोर्स शुरू कर रहा है।  इंजीनियरिंग के लिए बनाया गया आधिकारिक पोर्टल 05 जुलाई, 2023 से शुरू हो गया है जहां रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। वहीं, पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार को engineered.uod.ac.in पर जाना होगा। 
 
बता दें कि, दिल्ली विश्वविद्यालय में आने वाले Academic Session से नया कोर्स यानि Btech कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि, वर्ष 2021 से ही दिल्ली विश्वविद्यालय में Btech कोर्स शुरू करने की चर्चा हो रही थी। बता दें कि हर Btech कोर्स में केवल 120 सीटें हैं। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने एकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए Btech में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा कर दी है। Btech में एडमिशन दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से 2023 की All India Common Rank List से निर्धारित और केंद्रित होंगे।
 
कौनसे हैं कोर्स
 
बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
बीटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
 
इस दिन खत्म होगी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
 
दिल्ली विश्वविद्यालय में Btech कोर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को अपना JEE (मेन)-2023, एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारी देनी होंगी। बता दें कि, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जुलाई 2023 को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। 
 
देना होगा काउंसलिंग शुल्क
 
Btech कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण व काउंसलिंग शुल्क भी देना होगा, अभ्यर्थियों के लिए ये शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है। 

Leave a comment