APPLE यूजर्स के लिए खुशखबरी, सालाना इवेंट में New Mac devices लांच होने की उम्मीद

APPLE यूजर्स के लिए खुशखबरी, सालाना इवेंट में New Mac devices लांच होने की उम्मीद

नई दिल्लीऐप्पल का WWDC 2022 इवेंट आज 6 जून से शुरू होगा, जो 10 जून तक चलेगा। इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं होने के उम्मीद हैं। इवेंट में iOS 16 के अलावा, कुछ अन्य रोमांचक सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर के बारे में भी अनाउंसमेंट किया जा सकता है। इवेंट भारतीय समय अनुसार रात 10.30 pm पर शुरू होगा।जिसे ऐप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऐप्पल के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। चलिए डिटेल में जानते है,इस WWDC 2022 में क्या-क्या खास हो सकता है।

इवेंट में आज सभी की नजर iOS 16 ओएस पर होगी। इस ओएस में यूजर्स को कई शानदार फीचर्स मिलेंगे जो कि iPhone के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे। इसमें हेल्थ ऐप्स की भी सुविधा मिलेगी। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार iOS 16 के साथ ऐप आइकन, विजेट, थीम और फ्लोटिंग ऐप विंडो को भी रिडिजाइन किया जाएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि macOS 13 आज लॉन्च किया जाएगा या नहीं। लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार macOS 13 में कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। जो कि डिवाइस के इंटरफेस में नयापन देंगे।

अब तक सामने आई लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार आज आयोजित होने वाले इवेंट में कंपनी New Mac devices भी लॉन्च कर सकती है। इसमें नया MacBook Air शामिल है जो​ कि नए डिजाइन व खास फीचर्स से लैस होगा। इसके अलावा नए MacBook Air में यूजर्स को बेहतर बैटरी लाइफ और M2 chip की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही बाजार में high-end Mac mini और नया Mac Pro भी लॉन्च हो सकते हैं।

Leave a comment