सोने-चांदी में हुई आज जबरदस्त गिरावट, जानें अपने शहर के नए भाव

सोने-चांदी में हुई आज जबरदस्त गिरावट, जानें अपने शहर के नए भाव

GOLD-SILVER: सोना-चांदी के दामों मे आज गिरवाट दर्ज की गई है। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे है तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। बता दें कि सोना जहां रिकॉर्ड 900 रूपये के करीब सस्ता हुआ है। वहीं चांदी 2700 रूपये प्रति किलोग्राम तक टूटी है। जिसके बाद सोना 56,209 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था इसके बाद कीमत में मामूली सुधार हुआ है और दोपहर तक 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 56,250 रूपये के स्तर पर बना हुआ है।

दरअसल सोने और चांदी में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिला है। वायदा बाजार में शुरूआती दौर में चांदी 69,255 रूपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली थी। इसके बाद भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। दोपहर तक रिकॉर्ड 2760 रूपये यानी करीब 4 करीब 4 फीसदी की भारी गिरावट के बाद 67,097 रूपये के स्तर पर बनी हुई है।

 प्रमुख शहरों के गोल्ड-सिल्वर के दाम चेक करें-

                    सोना                            चांदी

  • दिल्ली- 57,530 रुपये     71,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • मुंबई- 57,380 रुपये       71,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई- 57,710 रुपये        73,500 रुपये प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता- 57,380 रुपये  71,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • गुरुग्राम- 57,530 रुपये       71,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • लखनऊ- 57,530 रुपये     71,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • पटना- 57,430 रुपये         71,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • नोएडा- 57,530 रुपये        71,000 रुपये प्रति किलोग्राम

Leave a comment