Search KhabarFast

Press ESC to close

चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ सिल्वर

चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ सिल्वर

Gold Silver Prices: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है, खासकर चांदी के भाव में तेज कमी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा चांदी की कीमत सोमवार को 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई थी, वहीं मंगलवार को भी यह 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई। न सिर्फ MCX पर, बल्कि घरेलू बाजार में भी Silver Price लगातार कम हो रही है।

क्या है ताजा भाव?

अगर आप चांदी में निवेश या खरीदारी का सोच रहे हैं, तो इसके ताजा भाव जानना जरूरी है। बीते कुछ दिनों में चांदी के भाव लगातार टूट रहे हैं और अपने हाई स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं। MCX वायदा भाव की बात करें तो 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी शुक्रवार को 2,44,360 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार को कारोबार के दौरान यह 2,35,208 रुपये तक गिर गई, लेकिन मार्केट बंद होने पर थोड़ी रिकवरी करते हुए 2,39,891 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

घरेलू बाजार में भी सस्ती हुई चांदी

मंगलवार को फिर बड़ी गिरावट आई और MCX Silver Price 2,39,891 रुपये से सीधे 2,29,352 रुपये प्रति किलो पर आ गई। यानी एक ही दिन में चांदी 10,539 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। इस तरह केवल दो कारोबारी दिन में वायदा चांदी का भाव 15,008 रुपये प्रति किलो घट गया। घरेलू बाजार में भी स्थिति लगभग यही रही। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को 1 किलो चांदी का भाव 2,42,433 रुपये था। सोमवार को यह गिरकर 2,40,947 रुपये प्रति किलो रह गया और मंगलवार को कारोबार खुलते ही 2,34,380 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी शुक्रवार के मुकाबले घरेलू बाजार में चांदी 8,053 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

क्या है मेकिंग चार्ज?

हालांकि, घरेलू बाजार में चांदी खरीदते समय 3 प्रतिशत GST और ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो अंतिम कीमत को बढ़ा देता है। मेकिंग चार्ज अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक इस समय चांदी की गिरती कीमतों का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन खरीदारी से पहले ताजा भाव और बाजार की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। इस गिरावट के बीच निवेशक और खरीदार चांदी की कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि MCX और घरेलू बाजार में दोनों ही जगह कीमतें 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast