Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price Today 12 October 2026: 12 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today 12 October 2026: 12 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today 12 October 2026: 12 अक्टूबर को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। बाजार खुलने से पहले राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। हालांकि, पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड अलग-अलग शहरों में 2,240 रुपये तक चढ़ा, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में 2,050 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत पिछले सप्ताह 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,200.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

दूसरी तरफ चांदी का घरेलू भाव 12 अक्टूबर की सुबह घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि बीते सप्ताह इसमें 5,000 रुपये तक की तेजी आई थी। वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर 61.08 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में होने वाले बदलाव पर घरेलू मांग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल और आर्थिक परिस्थितियों का भी असर पड़ता है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के कैरेट के हिसाब से ताजा रेट भी जानिए।

दिल्ली

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,51,560 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,38,940 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,13,710 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,39,900 प्रति किलोग्राम

मुंबई

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,51,410 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,38,790 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,13,570 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,39,900 प्रति किलोग्राम

चेन्नई

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹149180 प्रति 10 ग्राम 

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 136750 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,39,900 प्रति किलोग्राम

कोलकाता

24 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,51,410 प्रति 10 ग्राम  

22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,38,790 प्रति 10 ग्राम 

18 कैरेट सोने की कीमत - ₹1,13,570 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमत - ₹ 2,39,900 प्रति किलोग्राम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 25,100 के नीचे फिसला, ये 5 शेयर सबसे ज्यादा टूटे

Stock Market Crash:शुक्रवार 13 नवंबर को हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत निवेशकों के लिए किसी झटके से कम नहीं रही। ओपनिंग बेल बजते ही बाजार में बिकवाली हावी हो गई और दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में गोता लगाते नजर आए। सुबह 9:21 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 568 अंकों से ज्यादा टूटकर 81,342 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 208 अंक फिसलकर 25,100 के साइकोलॉजिकल सपोर्ट को तोड़ते हुए 25,090 पर आ गया।

Gold-Silver Price 15 November: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, आज 15 नवंबर को खरीदने से पहले जान लें अपने शहर के नए भाव

15 November Gold-Silver Rate: बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कीमती धातुओं में कभी गिरावट तो कभी तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आज 15 नवंबर 2026 रविवार को उछाल आया है। पिछले कारोबारी दिन में सोने की कीमत 1,36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 525 रुपये की तेजी के साथ 1,37,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमत 1,76,309 रुपये प्रति किलो थी, जो आज 234 रुपये की तेजी के साथ 1,76,543 रुपये प्रति किलो हो गया।

शनिवार को भी खुला है शेयर बाजार, जानिए BSE,NSC में क्यों हो रही ट्रेडिंग

Saturday share market open: शनिवार को शेयर बाजार आम लोगों के लिए बंद है, लेकिन NSE और BSE पर मॉक ट्रेडिंग हो रही है। यह कोई असली कारोबार नहीं है, बल्कि एक्सचेंज के सिस्टम की पूरी टेस्टिंग है। इसका मकसद यह जांचना है कि अगर कभी साइबर अटैक हो जाए, अचानक ट्रेडिंग का ट्रैफिक बहुत बढ़ जाए या मेन सिस्टम फेल हो जाए, तो बाजार बिना रुके डिजास्टर रिकवरी यानी DR साइट पर कैसे शिफ्ट होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast