IPL में दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर बन सकते हैं गौतम गंभीर

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर  बन सकते हैं गौतम गंभीर

टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर जल्दी ही आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स टीम के सहमालिक बन सकते हैं।

सूत्रों ने बताया है कि गंभीर करीब दो महीने से इस बारे में GMR ग्रुप से बात कर रहे हैं। जीएमआर की दिल्ली कैपिटल्स में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी की 50 फीसदी हिस्सेदारी JSW स्पोर्ट्स के नाम है।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बारे में डील पक्की हो चुकी है और अब सिर्फ आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से मंजूरी मिलने का इंतजार है। इस सूत्र ने बताया कि गौतम गंभीर दिल्ली कैपिटल्स में 10 फीसदी की हिस्सेदारी करने के लिए बेहद उत्सुक थे। दिल्ली कैपिटल्स में 10 फीसदी हिस्सेदारी की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

हालांकि गौतम गंभीर ने अभी तक इस डील पर कुछ नहीं कहा है और उनके प्रवक्ता भी फिलहाल इसका खुलासा नहीं करना चाहते। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यह साफ किया है कि इस संदर्भ बातचीत जारी है और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Leave a comment