Ganesh Chaturthi 2024: 6 या 7 सितंबर... जानें कब है गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2024: 6 या 7 सितंबर... जानें कब है गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2024: बस कुछ दिनों के इंतजार के बाद पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिलेगी। लेकिन इस बार लोग एक उलझन में फंस गए है कि किस दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाना है। क्योंकि इस बार गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त दो दिनों का बताया जा रहा है। चलिए हम आपको बता दें कि किस दिन गणेश चतुर्थी की पूजा का शुभ मुर्हूत है।  

इस वर्ष गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलेगा। चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से प्रारंभ हो रही है और 7 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। इसलिए, गणेश चतुर्थी का व्रत और पूजा 7 सितंबर को की जाएगी, क्योंकि यह दिन उदया तिथि के अनुसार सही है।

गणेश चतुर्थी का व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इस त्योहार का इतिहास काफी पुराना है और इसे भारत में विशेषकर महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, और राजस्थान में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का व्रत और उत्सव 10 दिनों तक चलता है, जिसमें भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करते हैं, उनकी पूजा करते हैं, और अंत में विसर्जन करते हैं। यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना को भी बढ़ावा देता है।  गणेश चतुर्थी का व्रत हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है,  इस वर्ष 7 सितंबर को पूरे देश में मनाया जाएगा है।

प्रसिद्ध कथाएं

गणेश चतुर्थी की शुरुआत के बारे में कई कथाएं हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध में से एक है कि इस त्योहार को पुनर्जीवित करने का श्रेय छत्रपति शिवाजी महाराज को जाता है, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में इसे पुनर्जीवित किया था। बाद में, 19वीं सदी के अंत में, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इस त्योहार को एक सामाजिक और राष्ट्रीय उत्सव के रूप में प्रोत्साहित किया, जिससे यह त्योहार एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बना।

Leave a comment