
नई दिल्ली: एक तरफ पूरा देश नव वर्ष के जश्न में डूबा हुआ था। उसी वक्त दूसरी तरफ देश की बेटी के साथ दरिंदगी हो रही थी। इस घटना ने निर्भया केसा की याद दिला दी। पूरा मामला दिल्ली के सुल्तानपुरी-कंझावला इलाके का है। जहां नशे में धुत होकर कार सवार सवार 5 आरोपी ने एक युवती की कार को टक्कर मारी। इसके बाद फिर सड़क पर 4 किमी तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि 1 जनवरी को सुबह करीब 3.24 बजे एक राहगीर ने दिल्ली पुलिस को इस घटना की सूचना दी है। राहगीर ने बताया कि हेलो हेलो सर! एक ग्रे कलर की बलेनो गाड़ी जो कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है, उसमें एक डेड बॉडी बांध रखी है, जो नीचे लटकी हुई है। जिसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की पुलिस टीमों का अलर्ट कर दिया है और कार की तालाश में जुट गई। जिसके बाद कुछ घटों बाद ही पुलिस ने कार और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को तलब कर उनके साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नर से घटना को लेकर अब तक हुई जांच पर रिपोर्ट मांगी। इसके साथ ही उपराज्यपाल ने मामले में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की भूमिका का पता लगाने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने मामले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट मांगी है।
Leave a comment