
Bangladesh Floods: बांग्लादेश के कई इलाके इस समय जलमग्न है। भारी बारिश के कारण बांग्लादेश में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हालांकि, इस हालात के लिए बांग्लादेश ने भारत को जिम्मेदार ठहराया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दावा किया है कि उनके देश में बाढ़ भारत के कारण आई है। सोशल मीडिया पर भी भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की ओर से किए जा रहे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बाढ़ की समस्या दोनों ही देशों को है। जिससे दोनों देशों को परेशानी का सामनाकरना पड़ता है। इसलिए जरुरत है कि साथ बैठकर समस्या का समाधान किया जाए। गौरतलब है कि, त्रिपुरा में भी बाढ़ का प्रकोप दिखाई दे रहा है। लोगों को लगातार सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
विदेश मंत्रलाय का बयान आया सामने
विदेश मंत्रलाय ने कहा कि भारत और बांग्लादेश से होकर बहने वाली गोमती नदी इस वर्ष की सबसे भारी बारिश हुई है, इस वजह से पानी ज्यादा हुआ है। बांग्लादेश में बाढ़ मुख्य रूप से बांध के नीचे बड़े जलग्रहण क्षेत्रों के पानी के कारण आई है। मंत्रालय ने कहा कि डंबूर बांध सीमा से 120 किलोमीटर से अधिक दूर है। यह कम ऊंचाई (करीब 30 मीटर) का बांध है, जो बिजली पैदा करता है और बिजली ग्रिड में जाती है, जिससे बंग्लादेश को भी त्रिपुरा से 40 मेगावाट बिजली मिलती है। बता दें, बांग्लादेश ने बाढ़ का जिम्मेदार भारत को बताते हुए कहा कि त्रिपुरा में गोमती नदी पर बने बांध के फाटक खोल दिए गए हैं, इसलिए बांग्लादेश के कई इलाको में बाढ़ आ गई।
त्रिपुरा में भारी बाढ़
त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बाढ़ का कहर दिख रहा है। राहत बचाव कार्य के लिए सेना लगातार काम में लगी हुई है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भारतीय सेना ने लिखा कि 'त्रिपुरा में ऑपरेशन जल राहत के तहत राहत और बचाव अभियान के दौरान 330 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। असम राइफल्स के 21 सेक्टर मुख्यालय के तहत आने वाली 18 असम राइफल्स की दो टुकड़ियों को बाढ़ प्रभावित अमरपुर, भामपुर, बिशलगढ़ और रामनगर में तैनात किया गया है। सात नागरिकों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है।'
Leave a comment