footballer pele died: नहीं रहे फुटबॉलर पेले, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

footballer pele died: नहीं रहे फुटबॉलर पेले, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली: दुनिया के महानतम फुटबॉलर पेले का गुरुवार (29 दिसंबर) को निधन हो गया। 82 साल की उम्र में फुटबॉलर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो था। उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया के जरिए पिता के निधन की जानकारी दी। पेले के निधन की खबर से फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 
कैंसर के चलते हुई मौत
 
पेले को कोलन कैंसर था और वह पिछले कई दिनों से साओ पाउलो के हॉस्पिटल में भर्ती थे। कैंसर के इलाज में उन पर कीमोथेरेपी का असर भी नहीं हो रहा था। लंबे वक्त तक इस बीमारी से लड़ने वाले पेले ने गुरुवार को जिंदगी की जंग हार गए। ज्यादातर फॉर्वर्ड पोजीशन पर खेलने वाले पेले को दुनिया का सबसे महान फुटबॉलर कहा जाता था।
 
क्यों पड़ा पेले नाम? 
 
पेले का जन्म 23 अक्टूबर सन 1940 को ब्राजील के मिनास गेराइस में हुआ था। उनके पिता का नाम डोनडिन्हो तथा माता का नाम सेलेस्टी अरांटेस था। पेले अपने माता-पिता के बड़े बच्चे थे। उनका निकनेम डिको था, लेकिन स्थानीय फुटबॉल क्लब के एक गोलकीपर बिले की वजह से वह पेले के नाम से जाने-जाने लगे। 
 
पेले ने की थी तीन शादियां
 
पेले की पहली शादी 1966 में हुई और 1982 में तलाक हो गया। पहली पत्नी का नाम रोज मैरी डोस रीस था। उनसे तीन बच्चे हुए। पेले ने दूसरी शादी 1994 में की और 2008 में तलाक हो गया। दूसरी पत्नी का नाम एसीरिया लेमोस सिक्सैक्स था। उन्होंने तीसरी शादी मार्सिया ऑकी नाम की महिला से 2016 में की थी। ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक पेले के 7 बच्चे थे।

Leave a comment