
Glowing skin for Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन महिलाओ के लिए खास होता है। इस दिन सुहागन औरतें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रल रखती है। इस दिन महिलाएं अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक, हर चीज का ख्याल रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपनी सुंदरता पर एक भी दाग देखना पसंद नहीं करती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाती हैं। लेकिन त्योहारों के समय हर चीज की कीमत आसमान तक पहुंच जाती है। ऐसे में पार्लर से कराया हुआ मेकअप भी फीका पड़ने लगता है।
लेकिन हमारी दादी-नानी के समय से चले आ रहे घरेलू नुस्खों का रंग कभी फीका नहीं पड़ता हैं। सामान्य दिनों के साथ तीज-त्योहारों में भी आप बिना मेकअप के ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी हेल्थ के साथ स्किन केयर रुटीन पर भी ध्यान देना होगा। स्किन केयर के लिए आप कुछ होममेड फेस पैक का यूज कर सकते है। जिससे चेहरे का निखार कई गुना बढ़ जाता है।
खीरे और दही का फेस पैक
करवा चौथ के दिन ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खीरे और दही के फेस पैक काफी असरदार है। इससे डार्क सर्कल्स और एंटी-एजिंग लक्षणों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए खीरे को घिसकर दही में डालकर फेस पैक बना लें। इस फेस पैक को स्किन पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने से स्किन चमकदार होती है।
नारियल का दूध
बढ़ती हुई उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और रूखापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एजिंग स्किन को बेहतर करने के लिए नारियल का दूध भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर नारियल का दूध लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। नारियल के दूध को टोनर की तरह का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के 20 से 25 मिनट बाद साफ कर लें।
चावल का पानी
चावल के पानी में एंटी एजिंग गुण होते हैं। जो झुर्रियों को, डार्क स्पॉट को कम करने और कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करता है।
Leave a comment