Flood In Bengal: बाढ़ के मुद्दे पर विपक्षी खेमे के दो सीएम आमने-सामने, तीन दिनों के लिए इस राज्य का बॉर्डर बंद

Flood In Bengal: बाढ़ के मुद्दे पर विपक्षी खेमे के दो सीएम आमने-सामने, तीन दिनों के लिए इस राज्य का बॉर्डर बंद

Flood Hits In Bengal: पश्चिम बंगाल इस वक्त बाढ़ से अस्त-वयस्त है। अब बाढ़ की वजह से दो सीएम आमने-सामने हो गए हैं। बाढ़ का ठीकड़ा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने झारखंड पर फोड़ दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ की वजह झारखंड को बता दिया है। ममता बनर्जी ने कहा झारखंड अगर पानी न छोड़ता तो बंगाल में बाढ़ नहीं आती। उन्होंने कहा 18 सितंबर से झारखंड और डीवीसी की तरफ से पानी छोड़ा जा रहा है।                                                       

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी हावड़ा और मेदिनीपुर के पंसकुरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गुरुवार को गई थीं। निरीक्षण के दौरान सीएम ने पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ का जिम्मेदार डीवीसी को ठहराया। उन्होंने, डीवीसी पर ड्रेजिंग करने में विफल रहने के लिए केंद्र की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा राज्य के कई जिलों से पानी छोड़ने के चलते बाढ़ आई है।             

बंगाल बॉर्डर तीन दिनों के लिए बंद                    

सीएम बनर्जी ने कहा कि बारिश की वजह से बाढ़ नहीं आया है।  उन्होंने कहा कि डीवीसी झारखंड को बाढ़ से बचाने के लिए पानी छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सुरक्षित रहे और बंगाल भी सुरक्षित रहना चाहिए। सीएम ममता बनर्जी ने फैसला किया है कि झारखंड से लगी सीमा को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं है। बल्कि मानव निर्मित आपदा  है। उन्होंने कहा कि डीवीसी से सभी संबंध तोड़ दिए जाएंगे।

बिहार और झारखंड पर ममता बनर्जी ने लगया आरोप               

सीएम ममता ने कहा कि हमने इस चीज को लेकर पीएम को भी कई बार पत्र लिखा है। उन्होंने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया। डीवीसी से जो पानी छोड़ा जाता है वो हमारे हाथ में नहीं है। बल्कि वो केंद्र सरकार के हाथ में है। सीएम ने कहा कि हमने डीवीसी के साथ कई बार समय-समय पर मीटिंग की थी। मैंने खुद डीवीसी के चेयरमैन से बातचीत की है। मैंने उनसे कहा था कि ज्यादा पानी न छोड़ा जाए।  सीएम ने कहा कि हमारा राज्य बोट-शेप का है। जहां नॉर्थ बंगाल में नेपाल और भूटान से पानी छोड़े जाने की वजह से बाढ़ आती है। वहीं, झारखंड और बिहार से पानी छोड़े जाने पर भी पश्चिम बंगाल में  बाढ़ आती है।

Leave a comment