
नई दिल्ली: 8 मार्च यानि आज पूरे देश में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन देश के सभी राज्यों में महिलाओं के सम्मान के लिए कई कार्यक्रम किए जाते है। आधुनिक युग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का बहुत महत्व है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में महिलाओं द्वारा की गई उपलब्धियों को उजागर करना है। आज हम आपको पांच ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे, जिनका लोहा पुरी दुनिया ने माना है
आइए जानते है भारत कि 5 मशहूर महिला हस्तियों के बारे में जिनसे हम आज भी प्रेरणा ले सकते है
इंदिरा गांधी- इंदिरा गांधी जिनका नाम सुनते ही बांग्लादेश की याद आ जाती है। गांधी ने 1971 के अंत में पाकिस्तान के साथ अलगाववादी संघर्ष में पूर्वी पाकिस्तान (अब के बांग्लादेश) का पुरजोर समर्थन किया और भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान पर एक तेज और निर्णायक जीत हासिल की जिससे बांग्लादेश का निर्माण हुआ। वह नए देश को मान्यता देने वाली पहली सरकारी नेता बनीं। इंद्रिरा गांधी ने अमेरिका से मंजूरी नहीं मिलने के बाद इस कार्य को अंजाम दिया है। उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।
सरोजिनी नायडू - सरोजिनी नायडूने एक (जन्म 13 फरवरी, 1879, हैदराबाद, भारत-मृत्यु 2 मार्च, 1949, लखनऊ), राजनीतिक कार्यकर्ताके रूप में भी कार्य किया है। उन्हें नारीवादी और कवयित्री भी कहा जाता है। उन्हें "भारत की कोकिला" कहा जाता था। साथ ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली और पहली भारतीय महिला थीं। सरोजिनी एक बंगाली ब्राह्मण अघोरनाथ चट्टोपाध्याय की सबसे बड़ी बेटी थीं, जो निज़ाम कॉलेज, हैदराबाद की प्रिंसिपल थीं।
इंग्लैंड में मताधिकार अभियान में कुछ अनुभव के बाद, वह भारत के कांग्रेस आंदोलन और महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन की तरफ आकर्षित हुईं। 1924 में उन्होंने वहां के भारतीयों के हित में पूर्वी अफ्रीका और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की और अगले वर्ष राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं।
मैरी कॉम - चंग्नेइजैंग मैरी कॉम हमंगटे, जिन्हें मणिपुर में जन्मी मैरी कॉम के नाम से जाना जाता है,मैरी का लोहा पूरे विश्व की महिलाओं ने माना है। साथ ही उन्होंने एक ओलंपिक पदक भी अपने नाम किया है। वह विश्व एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का छह बार जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाली एकमात्र महिला हैं और कुल सात विश्व चैंपियनशिप में से प्रत्येक में पदक जीतने वाली एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं।
मैरी कॉम दक्षिण कोरिया में 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनीं और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज भी हैं।मणिपुर सरकार ने उन्हें "मीथोई लीमा" की उपाधि से सम्मानित किया है। उन्हें पद्म भूषण, अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
लता मंगेशकर - लता मंगेशकर (28 सितंबर 1929 – 6 फ़रवरी 2022) भारत के साथ पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छः दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालांकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रही है। लता जी को 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" भी मिल चुका है।
टेसी थॉमस - भारत की 'मिसाइल महिला' के रूप में जानी जाने वाली टेसी थॉमस रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की वैज्ञानिक हैं। उन्होंने अग्नि IV और V मिसाइलों के लिए परियोजना निदेशक के रूप में कार्य किया, जिससे वह भारत में मिसाइल टीमों का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गईं। ये अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें हैं जिनकी रेंज बहुत अधिक है और ये परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं।
Leave a comment