पहले बेटा को खोया, फिर खुद हुआ ढेर... जानें कैसे सब्जी वाले का बेटा नसरल्लाह ने संभाली हिजबुल्लाह की कमान

पहले बेटा को खोया, फिर खुद हुआ ढेर... जानें कैसे सब्जी वाले का बेटा नसरल्लाह ने संभाली हिजबुल्लाह की कमान

Hezbollah Chief Nasrallah Killed: इजरायल - हिजबुल्लाह के बीच युद्ध जारी है। वहीं शुक्रवार यानी 27सितंबर को हिजबुल्लाह को बहुत तगड़ा झटका लागा। इजरायली सेना के हमले में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह मारा गया। आज हम आपको नसरल्लाह के बारे में बताने जा रहे हैं। आखिर कैसे वो हिजबुल्लाह का चीफ बना। कैसे एक सब्जीवाले के बेटे ने संभाली हिजबुल्लाह की कमान। आईए जानते हैं नसरल्लाह की कहनी                

बता दें कि हिजबुल्लाह 1982में बनाया गया था। इसका गठन लेबनान की रक्षा के लिए किया गया था। मतलब इजरायली हमलों को जवाब देने के लिए किया गया था।

नसरल्लाह के बारे में जाने  

हसन नसरल्लाह का जन्म लेबनान के बेरूत में 31अगस्त, 1960में हुआ था। बता दें कि हसन नसरल्लाह काफी साधारण परिवार से था। पिता सब्जी बेचते थे और घर के हालात की ठीक नहीं थी। नसरल्लाह के पिता पर 9बच्चों की जिम्मेदारी थी। नसरल्लाह बचपन से ही काफी धार्मिक था। जिसके चलते वो तत्कालिन हिजबुल्लाह चीन अब्बास अल - मुसबी के करीब था। दोनों के बीच शिष्य और गुरू का रिश्ता था। हालांकि 1992में मुसाबी एक हेलीकॉप्टर अटैक में मारा गया। जिसके बाद नसरल्लाह ने हिजबुल्लाह की कमान संभाली। तब से लेकर अब तक 32सालों से नसरल्लाह कमान संभाल रहा था।   

इजरायल के खिलाफ युद्ध का ऐलान              

नसरल्लाह ने अपने कार्यकाल में इन 32सालों में हिजबुल्लाह ताकतवर बना दिया। नसरल्लाह के कार्यकाल में हिजबुल्लाह ने लेबनान की सरकार में दखल भी दिया।  अपने कार्यकाल में नसरल्लाह ने इजराइल के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया। साल 2006में इजराइल से जंग के बाद से ही नसरल्लाह छुप कर रहता है। साल 2014में एक इंटरव्यू के दौरान नसरल्लाह ने बताया था कि वो बंकर में नहीं रहता। वो रोजाना सोने के लिए अपना ठिकाना बदलता रहता है। नसरल्लाह पूरी दुनिया के सामने 19सितंबर को आया और भाषण दिया। अपने भाषण में नसरल्लाह इजराइल पर भड़का हुआ था।  उसने इजराइल के पेजर हमले के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था।    

इजराइल के खिलाफ जंग में बेटे को खोया    

बता दें कि नसरल्लाह की शादी फातिमा यासीन से हुई थी। उनके पांच बच्चे थे, लेकिन उनके सबसे बड़े बेटे की इजराइल के साथ युद्ध में मौत हो गई थी। हिजबुल्लाह का चीफ होना नसरल्लाह को अबू हादी के नाम से भी जाना जाता है। जो एक शहीद के पिता पुकारे जाने के बराबर है। दरअसल, साल 1997में नसरल्लाह के सबसे बड़े बेटे हादी की इजराइली सैनिकों से लड़ते हुए मौत हो गई थी। उस समय उनके बेटे की उम्र महज 18साल थी।

नसरल्लाह का कद बढ़ता चला गया        

नसरल्लाह धीरे-धीरे हिजबुल्लाह की कमान संभालने के बाद अपना पैठ मजबूत करता गया। नसरल्लाह ने इजरायल के साथ युद्ध में अहम किरदार निभाया और उसी के बाद उसका कद बढ़ता चला गया। नसरल्लाह के ही अगुवाई में इजराइल ने साल 2000 में साउथ लेबनान से अपना कब्जा हटाया था। साल 2006 में इजराइल के संग हुए युद्ध के बाद से ही नसरल्लाह का न सिर्फ हिजबुल्लाह बल्कि मिडिल ईस्ट में काफी कद बढ़ा था। 2006 में इजराइल के संग हुई 34 दिन की जंग में उसने खुद की जीत की घोषणा की थी।   

Leave a comment