
Kolkata Festival Holiday List: कोलकाता नगर निगम ने स्कूलों में विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी को रद्द कर दिया था। वहीं. ईद की छुट्टीयों को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया था। जिसके बाद सियासत गरमा गई थी। भाजपा महासचिव ने जगन्नाथ चटर्जी ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाया जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद कोलकाता नगर निगम ने स्पष्ट किया कि माध्यम केएमसीपी स्कूलों का छुट्टियों की लिस्ट सक्षम अधिकारी के सहमति के बिना जारी की गई थी।
वहीं, केएमसी ने छुट्टियों की लिस्ट में सुधार करते हुए पुरानी लिस्ट को रद्द कर दिया। छुट्टी वाली लिस्ट में हुई गलती के लिए टाइपोग्राफिकल गलती और प्रक्रियात्मक खामियों का हवाला दिया गया। केएमसी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा। साथ ही इस चूक के लिए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
छुट्टी की नई लिस्ट होगी जारी
नगर निकाय ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार के आधिकारिक अवकाश कार्यक्रम और मौजूदा मानदंडों के अनुसार संशोधित और सटीक अवकाश सूची जारी की जाएगी। इस घटनाक्रम के कारण राजनीतिक विवाद भी पैदा हो गया। भाजपा नेता अमित मालवीय ने छुट्टियों की लिस्ट किए गए बदलाव को लेकर ममता बनर्जी के नेतृ्त्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। अमित मालवीय ने शोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि इस्लामिक राज में आपका स्वागत है।
फिरहाद हकीम के हाथों में निगम प्रशासन
अमित मालवीय ने आगे कहा कि ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी और आधुनिक समय के सुहरावादी फिरहाद हकीम ने हिन्दू पर्व विश्वकर्मा पूजा के लिए कोलकाता नगर निगम के स्कूलों में छुट्टी खत्म करने का आदेश दिया है। वहीं, ईंद की छुट्टी को एक दिनकर से बढ़ाकर दो दिन कर कर दी गई है। भाजपा महासचिव जगन्नाथ चटर्जी ने कहा कि इस बार कोलकाता शहर में विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वहीं, कोलकाता नगर निगम ईद-उल-फितर का अवकाश दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
Leave a comment