
OMG 2 Trailer Release Postponed: बुधवार की सुबह सिनेमा जगत के लिए बुरी रही। जाने माने आर्ट डॉरेक्टर नितिन देसाई के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को शोकाकुल कर दिया। नितिन देसाई की मौत ने सभी को हैरान कर के रख दिया है।फिल्म इंडस्ट्री से लोग मौत की खबर आने के बाद से ही अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीचOMG 2 के मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। जिसका ऐलान खुद अक्षय कुमार ने किया।
अक्षय कुमार ने दी जानकारी
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर नितिन देसाई की मौत पर दुख जताया इसके साथ ही ये जानकारी दी कि वो आज ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं करने वाले हैं। अक्षय ने लिखा- विश्वास नहीं होता, दुखी हूं ये जानकर कि नितिन देसाई की मौत हो गई है। वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा हिस्सा थे। उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया है। यह बहुत बड़ी क्षति है। सम्मान के तौर पर हम आज ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं। कल सुबह 11 बजे इसे लॉन्च करेंगे। ॐ शान्ति।
इस तारीख को होगी रिलीज
बताते चलें, ओमजी 2 काफी विवादों में रही। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है। वहीं अक्षय कुमार की ये फिल्म11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगें।बताते चलें, ये फिल्म ओमजी की सीक्वल है।
Leave a comment