UP News: मोमोज को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, थाने पहुंचा मामला

UP News: मोमोज को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, थाने पहुंचा मामला

UP News: पति-पत्नी के बीच लड़ाई होना आम बात है। किसी न किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो जाती है। लेकिन आगरा में एक कपल के बीच अजीब कारण के वजह से विवाद हो गया। इस कारण को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह मोमोज था।

मोमोज न लाने पर की पुलिस शिकायत

आगरा में महिला ने बाजार से अपने पति को मोमोज लाने के लिए कहा था लेकिन पति मोमोज नहीं लाया। मोमोज नहीं लाने पर दंपति में लड़ाई शुरू हो गई और फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया। खबर के अनुसार, पत्नी ने मोमोज नहीं लाने पर कॉल कर पुलिस से पति की शिकायत कर दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र को ट्रांसफर कर दिया गया। उसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें थाने बुलाया।

इस समझौते से हुआ झगड़ा खत्म

पति-पत्नी के बीच परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद समझौता कराया गया। पति ने इस समझौते के तहत हफ्ते में दो बार पत्नी को मोमोज खिलाने का वादा किया। इस वादे के जरिए दोनों के बीच झगड़ा खत्म हुआ। खबर के अनुसार, थोड़े दिनों पहले ही युवती की युवक से शादी हुई थी मोमोज को लेकर उनके बीच इस झगड़े की शुरुआत हुई थी।

चाव से खाते हैं मोमोज

चाइनीज फूड के तौर भारत में मोमोज बेहद प्रसिद्ध है। देश इस डिश को लोग चाव से खाते हैं। मोमोज तमाम राज्य के हर गली में बिकता है और लोग इसे शाम के नाश्ते में बड़े चाव से खाते हैं। राजधानी दिल्ली में के शाहदरा इलाके में बीते महीने ही मोमोज को लेकर बड़ा झगड़ा सामने आया था। दरअसल, युवक ने दुकानदार से एक्सट्रा चटनी मांगी तो दुकानदार ने उसे चाकू मार दिया था। चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गया।  

Leave a comment