
नई दिल्ली: दुनिया के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है।जहां एक तरफ ये खिलाड़ी फीफा विश्व कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है। वहीं दुसरी ओर यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे लियोनल मेसी,माराडोना और पेले जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके है। रोनाल्डो इससे पहले साल 2006,2010,2014 और 2018 फीफा विश्व कप में भी गोल दाग चुके है।
बता दें कि रोनाल्डो ने अपने देश के लिए फीफा विश्व कप में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बन गए है। यानी वह पुर्तगाल के लिए फीफा विश्व कप में सबसे युवा गोल स्कोरर और अब घाना के खिलाफ गोल दागने के बाद सबसे उम्रदारज गोल स्कोरर बन गए है। ऐसा करने वाले दुनिया के वह तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले क्रोएशिया के इविसा ओलिच और डेनमार्क के माइकल लॉड्रुप ऐसा कर चुके हैं।रोनाल्डो ने मेजर टूर्नामेंट्स यानी फीफा वर्ल्ड कप और यूरो कप मिलाकर 14 मैचों में 13 गोल दागे हैं। इसके अलावा वह तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप में पेनल्टी पर गोल दागने वाले भी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
वहीं अब बात मैच की करें तो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने घाना को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है। मैच के पांचों गोल आखिरी 25 मिनट मे आए। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने 65वें मिनट, जोआओ फेलिक्स 78वें मिनट और राफेल लियाओ 80वें मिनट में गोल दागा। वहीं घाना के लिए आंद्रे एयू ने 73वें मिनट और ओसमान बुकारी ने 89वें मिनट में गोल दागा है।
Leave a comment