Pushya Nakshatra 2025:धनतेरस का त्योहार आपके जीवन में बने नया सवेरा, जिंदगी का ये दिन बने खुशियों का बसेरा…आप सभी को एडवांस में धनतेरस की ढेर सारी बधाइयां। माता लक्ष्मी के पूजन का ये पावन पर्व इस बार 18अक्टूबर को मनाया जाएगा। जैसे कि हम सब जानते हैं कि इस दिन पर सोना-चांदी, भूमि, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य संपत्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं धनतेरस के अलावा भी एक खास मुहूर्त में खरीदारी करने से बेहद फायदा होता है? आइए आपको बताते हैं कि इस बार खरीदारी किस समय करनी चाहिए।
इस बार धनतेरस का त्यौहार 18अक्टूबर 2025को मनाया जाएगा। साथ ही बता दें कि धनतेरस के अलावा खरीदारी करने के लिए सबसे शुभ योग पुष्य नक्षत्र होता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि कब होता है पुष्य नक्षत्र, तो बता दें कि इस बार धनतेरस से पहले 14-15अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का योग 24घंटे 6मिनट के लिए रहेगा। साथ ही खरीदी के इस महा मुहूर्त पर सिद्ध और साध्य योग भी रहेगा।
हर साल लगभग दीपावली के 7दिन पहले पुष्य नक्षत्र को योग आता है। ये वही दिन होता है जबसे लोग दीपावली की शॉपिंग शुरू करते हैं। साथ ही इस दिन पर नया कार्य या व्यापार शुरू करना भी शुभ माना जाता है।
रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने के लिए भी शुभ है ये समय
सोना और चांदी की खरीदी के लिए सबसे शुभ माने जाने वाला यह पुष्य नक्षत्र इस बार 14अक्टूबर को पड़ेगा। पंचांग के अनुसार इस बार दोपहर 11बजकर 54मिनट से 15अक्टूबर 11बजकर 59मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। साथ ही इस दौरान रियल एस्टेट में इंवेस्टमेंट भी लंबे समय तक फायदा देगा।
ज्योतिष शास्त्र की माने तो, पुष्य नक्षत्र का ये योग 27नक्षत्रों में से 8वें स्थान पर आता है। इस नक्षत्र की राशि कर्क है, और इसे सभी 27नक्षत्रों में से सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है।
कब है पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त?
बात करें पुष्य नक्षत्र शुभ मुहूर्त की 14अक्टूबर 2025को लाभ का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 11:54 AM से 12:10 PM तक रहेगा। साथ ही अमृत का चौघड़िया मुहूर्त 12:11से 1:36PM तक रहेगा। जिसके बाद लाभ का चौघड़िया मुहूर्त शाम 7बजकर 29मिनट से 9बजकर 03मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 AM से 12:34तक रहने वाला है।
14 के बाद अगर बात करें 15 अक्टूबर की तो इस दिन लाभ का चौघड़िया मुहूर्त प्रातः काल 6:24 AM से 7:50 तक रहने वाला है। साथ ही अमृत का चौघड़िया मुहूर्त 7:51 AM से 9:17 PM तक रहेगा। शुभ का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10 बजकर 43 मिनट से 12 बजे तक रहने वाला है।
Leave a comment