Farmer Protest: दिल्ली कूच करने से पहले रोके गए किसान, पुलिस ने कि पानी की बौछार, छोड़े आंसू गैस के गोले

Farmer Protest: दिल्ली कूच करने से पहले रोके गए किसान, पुलिस ने कि पानी की बौछार, छोड़े आंसू गैस के गोले

Farmer March Toward Delhi: किसानों का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद एक बार फिर शंभू बॉर्डर पर हलचल तेज है। प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे। साथ ही इंटरनेट बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। इंटरनेट सेवाएं 17 दिसंबर तक ठप रहेंगा।                

बजरंग पूनिया पहुंचे किसानों के बीच

इससे पहले दिग्गज पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया शंभू बॉर्डर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं, वन नेशन वन एमएसपी की भी लागू होना चाहिए। बजरंग पूनिया ने कहा कि मैं पहले भी किसानों के साथ था, अब भी हूं। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं को एकसाथ लाने का प्रयास करेंगे। बजरंग पूनिया ने किसान नेता जगजीत डालेवाल की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कोई स्वार्थ नहीं है। वह देश के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।  

हरियाणा सरकार ने जारी किया आदेश                          

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने आदेश जारी किए हैं। हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद रखने का फैसला किया है। सरकार के आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी हरियाणा और डिप्टी कमिश्नर अंबाला द्वारा यह मेरे संज्ञान में लाया गया है। इसके मद्देनजर, अंबाला जिले के क्षेत्र में तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने की आशंका है।

किसानों की क्या है मांग?

बता दें कि एमएसपी पर लिखित कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा किसान भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए किसानों लगभग 10 महीने से शंभूर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले पर शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने का आदेश दिया।                                                                                 

Leave a comment