Lakhnavi Dum Aloo Recipe : घर में बनाए लखनऊ के मशहूर लखनवी दम आलू, जानें क्या है इसकी रेसिपी

Lakhnavi Dum Aloo Recipe : घर में बनाए लखनऊ के मशहूर लखनवी दम आलू, जानें क्या है इसकी रेसिपी

नई दिल्ली :  ये तो सब जानते है कि, आलू सब्जियों का राजा होता है. वहीं आलू हर सब्जी में डलता है और कुछ सब्जियां तो ऐसी है जिसमें आलू न डले तो सब्जी का कोई स्वाद ही नहीं आता. वहीं आलू से हजारों व्यजंन बनाए जाते है. साथ ही आज हम आपको लखनऊ स्पेशल लकनवी दम आलू बनाना सिखाएंगे. जो कि बहुत स्वादिष्ट बनते है और इसे बनाना मुश्किल भी नही है.

जानें कैसे बनते है लखनवी दम आलू

सामग्री

आलू

कद्दूकस किया हुआ पनीर,

कद्दूकस किया हुआ आलू

1चम्मच लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार

1चम्मच गर्म मसाला

1 ½  चम्मच कसूरी मेथी

3चम्मच घी

1चम्मच मक्खन

1चम्मच क्रीम

प्याज की ग्रेवी के लिए

प्याज

गर्म मसाला

नमक स्वादानुसार

1चम्मच घी

टमाटर की ग्रेवी के लिए

टमाटर प्यूरी

नमक स्वादानुसार

1चम्मच घी

विधि

सबसे पहले प्याज की ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन में घी डालें और उसे गर्म करें. घी के गर्म होने के बाद उसमें प्याज, गर्म मसाला, नमक अपने स्वादानुसार डालें और साथ ही 1 चम्मच घी डालें. फिर उसे हल्का भूनकर साइड रख दें. वहीं टमाटर की ग्रेवी बनाने के लिए दूसरे पैन में घी डालकर उसे गर्म करें फिर उसमें टमाटर की प्यूरी, 1चम्मच घी, नमक स्वादानुसार डालें और हल्का पकाने के बाद साइड रख दें.  वहीं इसके बाद आलू के बीच के हिस्से को निकालकर हल्का फ्राई करें. उसके बाद उसे ठंडा करके इसमें कद्दूकस किए आलू और पनीर भरकर साइड में रख दें. इसके बाद भुने हुए प्याज और टमाटर को एक साथ मिलाएं. वहीं इसे तब तक पकाएं जब तक मिक्सचर साइड से तेल न छोड़ने लगे. इसके बाद इसमें गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालकर एक मिनट के लिए पकाएं. फिर इसमें मक्खन और क्रीम डाल कर मिक्स करें. इसक बाद इसमें आलू डालकर इसे हल्की आंच पर तीन से पांच मिनट के लिए पकाएं. वहीं अब आपके लखनवी दम आलू तैयार है. आप इसे रोटी या लच्छे परांठे के साथ परोसें  

Leave a comment