
Fabian Allen SA20 2024: इन दिनों आईपीएल की तर्ज पर साउथ अफ्रीका में SA20 लीग खेली जा रही है। लीग के दौरान एक खिलाड़ी के साथ बड़ी घटना हुई। जोहान्सबर्ग में पार्ल रॉयल्स एक खिलाड़ी से बंदूक की नोक पर लूटपाट की गई है। खिलाड़ी के होटल के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज के इंटरनेशनल क्रिकेटर फैबियन एलन साउथ अफ्रीका लीग में पार्ल रॉयल्स की टीम तरफ से खेल रहे है। कबज की रिपोर्ट के मुताबिक,जोहान्सबर्ग के सैंडटन सन होटल फैबियन एलन को बदमाशों ने पहले बूंदक की नोक पर रोका और उसके साथ लूटपाट की। बदमाशों ने उनके पास से फोन और बैग सहित निजी समान को छीन लिया। पार्ल रॉयल्स टीम, SA20 लीग और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से जुड़े कई स्रोतों ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
CWI ने की इसकी पुष्टि
इस घटना पर सीडब्ल्यूआई ने इस घटना की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त, वेस्टइंडीज बोर्ड के एक प्रतिनिधि ने खिलाड़ी से संपर्क स्थापित करने के बाद राहत व्यक्त की।
Leave a comment