Ajab Gajab : पहले जम जाता है खून, फिर शरीर बदलता है रंग... मौत के बाद इंसान के शरीर में होते है ये बदलाव

Ajab Gajab : पहले जम जाता है खून, फिर शरीर बदलता है रंग... मौत के बाद इंसान के शरीर में होते है ये बदलाव

Ajab Gajab: मौत एक ऐसा सत्य है जसे कोई भी नहीं बदल सकता है। इससे जुड़े दुनिया में कई ऐसे अनसुलझे रहस्य मौजूद है जिसका जवाब आज तक किसी के पास नहीं है। इन सभी अनसुलझी गुत्थियोंमें सबसे बड़ा सवालहर किसी के मन में ये आता है कि आत्मा और प्राण के शरीर से निकल जाने के बाद शरीर के अंदर क्या होता है। इस सवाल पर कई वैग्यानिकों ने भी रिसर्च की है, जिसमें अलग-अलग तर्क बताए गए हैं।

अपने अक्सर सुना होगा कि डॉक्टर इंसान को मृत घोषित तब कर देते है, जब उसका हार्ट काम करना बंद कर देता है। ऐसे में सवाल ये है कि दिल में क्या बदलाव होते है। जब दिल काम करना बंद कर देता है, तो खून की पम्पिंग भी बंद हो जाती है। ऐसे में इंसान के दिल के अंदर खून बनना शुरू हो जाता है। पूरे शरीर में खून का जमना होना भी शुरू होने लगता है। इसके साथ ही खून का प्रभाव बंद होते ही शरीर में कई तरह के बदलाव साफ देखे जा सकते हैं। इंसान का शरीर दो रंग का दिखने लग जाता है। शरीर का निचला हिस्सा बिल्कुल स्थिर हो जाता है और ये पीले या सफेद रंग का दिखने लगता है। जबकि शरीर का उपरी हिस्से में खून जमने के कारण वो लाल या नीले रंग का दिखने लगता।

कितना होता है आत्मा का वजन

साल 1909 में डंकनडॉगल नाम के एक डॉक्टर ने रिसर्च किया था, जिसे उन्होंने चार साथियों के साथ मिलकर किया था। इस एक्सपेरिमेंट में उन्होंने कुछ इंसानों का वजन किया जो मृत्यु के बेहद करीब थे, यानी जिनके बारे में पता था कि आने वाले कुछ समय में उनकी मौत हो जाएगी। इसके बाद उन लोगों का वजन मौत के बाद भी मापा गया था। जिसके बाद रिजल्ट देख कर डॉक्टर खुद भी हैरान हो गए थे। दरअसल दोनो के वजन का अंतर लगभग 21 ग्राम का था। यानी की मौत के पहले इस व्यक्ति का जितना भी वजन था, मौत के बाद उसके वजन में 21 ग्राम का फर्क देखा गया।

Leave a comment