
नई दिल्ली: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बुधवार की सुबह बड़ा झटका लगा है क्योंकि भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी ने हम सबको अलविदा कह दिया है। सिंगर के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। पंजाबी सिंगर को लोग भांगड़ा स्टार के नाम से भी बुलाया करते थे।
आपको बता दें कि सिंगर बलविंदर सफरी ने वर्ष 1990 में सफारी बॉयज़ बैंड का गठन किया था। सिंगर ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को कई मश्हूर गाने दिए है। वो हमेशा पांव भांगड़ा,चान मेरे मखना,यार लंगड़े, जैसे गानों के लिए लोगों के दिल में रहेंगे। उनके निधन के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। सेलेब्स के अलावा उनके कई फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जानकारी के मुताबिक सिंगर बलविंदर सफरी पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे,जिसके वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं उन्हें दिल में हो रही तकलीफ की वजह से बाईपास सर्जरी करवानी पर गई थी।
हालांकि, सर्जरी के बाद उन्हें और ज्यादा तकलीफ होने लगी। जिसके कारण उनका एक और ऑपरेशन किया गया था। सिंगर के इस ऑपरेशन के बाद वह पूरी तरह कोमा में चले गए थे। 86 दिनों से अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया,लेकिन कोमा से बाहर आने के बाद सिंगर अपनी जिंदगी से जंग हार गए। सिंगर के निधन पर पंजाब के कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त है जिनमें नीरू बाजवा,गुरदास मान और जस्सी गिल जैसे कई दिग्गज सितारे शामिल है।
Leave a comment