पाकिस्तान ने चुराया भारत का नायाब शो, मुद्दा जानकर हो जाएंगे हैरान

पाकिस्तान ने चुराया भारत का नायाब शो, मुद्दा जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: पाकिस्तान अक्सर अपने हरकतों के कारण विवादों में रहता हैं। इस बार पाकिस्तान ने कुछ ऐसा कर दिया है। जिसे सुनकर आपकी हंसी निकल जाएगी। सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तानी कॉमेडियन पर सवालों की बौछाड़ कर रहे हैं,क्योंकि वहां का एक बहुचर्चित शो हंसना मना है विवाद का मुद्दा बन गया है।

बता दें कि पाकिस्तान ने हमारे देश का फेमस शो द कपिल शर्मा का कॉन्सेप्ट चुरा लिया है। पाकिस्तान में इस शो की लोकप्रियता ज्यादा होने के कारण इस शो की टीआरपी अक्सर सातवें आसमान पर होती हैं। इस शो को कॉमेडियन ताबिश हाशमी के द्वारा चलाया जाता हैं। ताबिश पाकिस्तान के बेहद प्रसिद्ध कॉमेडियन हैं जिन्हें लोग बेइंतहा पसंद करते है। शो के तरक्की के बीच कुछ सोशल मीडिया के यूजर्स ने इस शो पर गंभीर आरोप लगाते हुए,कहा है कि ये शो द कपिल शर्मा शो के आइडिया से चुराया गया हैं।

मामला इतना गंभीर हो गया हैं कि जब कपिल शर्मा ने खुद इस पर कमेंट किया तो वो भी लोगों के चपेट में आ गए। इस मामले को गंभीर होता देख कॉमेडियन ताबिश हाशमी ने कहा कि उन्होंने नहीं बल्कि कपिल शर्मा ने पाकिस्तान का कॉनसेप्ट चुराया है।आगे उन्होंने कहा कि लोगों के लिए ये कहना आसान है कि हमारा शो,द कपिल शर्मा शो की तरह हैं क्योंकि दोनों ही शो जिस शहर में हैं वो एक जैसे है। 

Leave a comment