सिर पर दुपट्टा...हाथों पर महेंदी लगा कर दुल्हन बनी SHEHNAAZ GILL, फैंस को आई सिद्धार्थ की याद

सिर पर दुपट्टा...हाथों पर महेंदी लगा कर दुल्हन बनी SHEHNAAZ GILL, फैंस को आई सिद्धार्थ की याद

 

ENTERTAINMENT: पंजाबी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली शहनाज गिल इन दिनों छाई हुई है। सलमान खान के साथ काम करने के बाद शहनाज गिल को काफी अच्छे ऑफर मिलने लगे जिसमें वह अभी बिजी चल रही  है। इस बीच शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक दुल्हन की तरह सजी है। वीडियो में उनकी नटखट अदाएं भी फैंस को देखने को मिल हैं।

दरअसल शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वे गाजरी रंग के लहंगे में दिख रही हैं। सिर पर दुपट्टा ओढ़े, साज श्रृंगार किए शहनाज नजर आती हैं। इस दौरान उनका नटखटपन भी दिखाई देता है। वीडियो  के शुरुआत में शहनाज चुपचाप बैठी दिखती हैं, बैकग्राउंड में गाना चलता है- है तमन्ना हमें तुम्हें दुल्हन बनाएं.. फिर वे हल्का सा मुस्काती हैं और शरमाती दिखती हैं।

जिसके बाद शहनाज हाथों की मेहंदी भी दिखाती हैं और नथ ठीक करती हैं। फिर शहनाज का चुलबुला अंदाज सामने आता है। कभी मुंह टेढ़ा करते तो कभी आंखें रोल करते हुए शहनाज देखी जाती हैं। फैंस को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

Leave a comment