BIGG BOSS 17: तीन दिन घर में होगा खान ब्रदर्स का दबदबा, होस्ट और रोस्ट से सदस्यों का होगा पूरा हाल

BIGG BOSS 17:  तीन दिन घर में होगा खान ब्रदर्स का दबदबा, होस्ट और रोस्ट से सदस्यों का होगा पूरा हाल

BIGG BOSS 17: बिग बॉस 17 को  हफ्ते बीते वाले है। वहीं फैंस का मनोरंजन अब शुरू हो गया है। क्योंकि आए दिन शो मे किसी-ना किसी की लड़ाई देखने को मिल रही है और सबसे ज्यादा तो अंकिता और विक्की जैन पर फैंस का फोकस है। क्योंकि दोनों पति-पत्नी है और बाहर की दुनिया में दोनों काफी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। साथ ही अंकिता की सभी फोटो और वीडियो में विक्की साथ नजर आते है। पर शो में दोनों के साथ कुछ उलटा हो रहा है। क्योंकि विक्की जैन अंकिता पर कई बार भड़क गए है। साथ ही उन्होंने तो अंकिता को यह तक बोल दिया था कि जिंदगी में अब तक कुछ नहीं दे पाई है। हालांकि इसको लेकर सलमान खान ने विक्की का क्लास लगाई थी। इस बीच वीकेंड के वार में खान ब्रदर्स का धमाल देखने को मिलेगा।

खान ब्रदर्स करेंगे बिग बॉस 17 होस्ट

दरअसल बिग बॉस 17 का एक प्रोमो जारी हुआ है। जिसमें इस वीकेंड के वार पर सलमान खान के दोनों भाई सोहेल और अरबाज खान घर में आने वाले है। दोनों भाई जमकर शो में मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आएंगे। प्रोमों में देखा जा रहा है कि सोहेल और अरबाज बिग बॉस के गार्डन एरिया में बैठे है। इस दौरान अरबाज कहते है सुनाई दे रहे है कि ये क्या कर रहे है। ये कॉन्ट्रेक्ट है। जिसके बाद सोहेल कह रहे है कि कॉन्ट्रैक्ट क्या भाई का शो है।

शो के नए प्रोमो ने फैंस को किया हैरान

उसके बाद सोहेल कहते है कि लेकिन हम लोग कर क्या रहे है। जिसके जवाब मे अरबाज कहते है कि अरे हम बिग बॉस होस्ट कर रहे है। इस बीच सलमान खान पहुंच जाते है और कहते है कि गलत शुक्रवार, शनिवार में होस्ट करूंगा और रविवार आप दोनों रोस्ट करेंगे। इतना कहते ही तीनों भाई एक बाइक पर बैठ जाते है। बैकग्राउंड में हैलो ब्रदर गाना बजता सुनाई दे रहा है।

तीन दिन डबल होगा मनोरजंन का डोज

इस प्रोमो के बाद साफ है कि सलमान खान इस वीकेंड के वार पर शुक्रवार और शनिवार को होस्ट करेंगे। लेकिन रविवार के दिन सोहेल और अरबाज रोस्ट करेंगे। रोस्ट से लग रहा है कि दोनों सदस्यों की जमकर क्लास लगाने वाले है। अब सदस्यों का क्या होगा। इसके बारे में आप लोगों को एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा। तो आप तीन दिना यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बिग बॉस 17 देखने को लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि इन तीनों दिन आपके मनोरंजन से भरपूर रहने वाले है। 

Leave a comment