
नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान यानी की सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को कुछ ही समय पहले मिली धमकी के बाद मुंबई पुलिस काफी सावधान हो गई है। वहीं सलमान भी अपनी सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरत रहे है। इसके अलावा एक्टर अपनी सुरक्षा को देखते हुए बुलेट प्रूफ कार में चलते है। हालांकि अब मुंबई पुलिस ने एक्टर को आत्मरक्षा के लिए एक बंदूक लाइसेंस जारी किया है।
बता दें कि, सलमान खान ने बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था और इस सिलसिले में मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से भी मुलाकात की थी। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि हाल ही में सलमान खान को एक पत्र के जरिए धमकी दी गई थी,जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें आत्मरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस दी गई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
अधिकारियों ने बताया कि लाइसेंस मिलने के प्रक्रिया के मुताबिक,फाइल को पुलिस उपायुक्त के कार्यालय में वेरिफाई करने के लिए भेजा गया है। इस मामले में एक्टर की अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई थी। जिसके बाद ही सलमान खान को बंदूक की लाइसेंस दी गई है।
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अभी कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग में लगे हुए है। इस फिल्म में आपको सलमान के अलावा पूजा हेगड़े,शहनाज गिल और कृति सेनन नजर आने वाली है। बता दें कि, इस फिल्म की कास्ट में साउथ के दमदार एक्टर जगपति बाबू को भी शामिल किया गया है।
Leave a comment