
नई दिल्ली: ऐसा कहा जाता है एक सच्ची प्रेमिका अपने प्रमी को किसी दूसरे शख्स के साथ नहीं देख सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मीका सिंह के साथ। उनका जाना-माना शो स्वयंवर-मीका दी वोटी फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि मीका की दुल्हनियां बनने के लिए टीवी एक्ट्रेस आकांश पुरी ने शो के बीच में ही एंट्री मारकर सबको हैरान कर दिया है।
बता दें कि अकांशा पुरी एक टीवी एक्ट्रेसहोने के साथ-साथ बिग बॉस के कंटेस्टेंटपारस छाबड़ाकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है। अकांशा और मीका एक दूसरे को पिछले 10 साल से जानते है और दोनों ही बेहद अच्छे दोस्त है। कुछ दिनों पहले अकांशा और मीका की अफेयर की खबरों ने लोगों का ध्यान खीचा था। इसके अलावा दोनों की तस्वीरों ने भी खुब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन मीका सिंह ने अपने साथ वायरल अकांशा पुरी की तस्वीरों को लेकर शो में साफ कह दिया था कि अफेयर की खबरें झुटी है। शो में एंट्री के बाद लोगों के मन में सवालों की बोछार हो गई जिस में पहला सवाल था कि अगर अकांशा पुरी मीका सिंह को 10 सालों से जानती है तो उन्होंने मिका से शादी करने के लिए उनके स्वयंवर का इंतजार क्यों किया?
लोगों के इस सवाल का जवाब देते हुए अकांशा ने कहा कि मैं मीका की काफी अच्छी दोस्त हुं,लेकिन उन्होंने जब मीका को दूसरी लड़कीयों के साथ देखा तब उन्हें जलन होने लग गई। जिस के बाद अकांशा ने शो में एंट्री लेने के लिए पूरा मन बना लिया और वो स्वयंवर-मीका दी वोटी शो में पहूंच गई। अकांशा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मॉडलभी है। टीवी के अलावा उन्होंने 2015 में आई फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से फिल्म में डेब्यू किया था।
Leave a comment