
Miss World 2025: 31 मई 2025 को भारत में एक नया इतिहास रचा गया। दरअसल, इस बार मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले भारत के हैदराबाद स्थित HITEC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ था। हर साल की तरह इस बार भी सबकी नजरें मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता का नाम जानने पर टिकी थीं, और इस बार थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगश्री ने 'मिस वर्ल्ड 2025' का ताज अपने नाम किया। वहीं, भारत की दीनी गुप्ता शीर्ष 8 में जगह बनाने से चूक गईं।
ओपाल सुवाचा चुआंगचोती कौन हैं?
ओपाल सुवाचा चुआंगचोती के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि वह एक थाई मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं जिन्होंने अपने देश का नाम रोशन किया है। 20सितंबर 2003को थाईलैंड में जन्मी ओपाल ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह पहली थाई महिला हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया है। ओपाल की शिक्षा राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में हुई है, और वह एक व्यवसायिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी उपलब्धियों ने न केवल उनके परिवार को गर्व से भर दिया है, बल्कि पूरे राष्ट्र को भी गौरवान्वित किया है।
Top8से बाहर हुईभारत की नंदिनी गुप्ता का परिचय
नंदिनी गुप्ता, राजस्थान के कोटा से ताल्लुक रखने वाली 21 वर्षीय मॉडल ने मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतने के बाद, उन्होंने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नंदिनी न केवल एक सुंदर चेहरा हैं, बल्कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जो महिलाओं के अधिकारों, कैंसर जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती हैं। उन्होंने कई फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है और उनकी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स भी काफी प्रभावशाली हैं। नंदिनी की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का गौरव
हैदराबाद के HITEC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में नंदिनी ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और जड़ों को पूरे जोश के साथ प्रस्तुत किया। हालांकि वे शीर्ष 8 में स्थान नहीं बना पाईं, लेकिन उनके आत्मविश्वास और जुनून ने वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया।
Leave a comment