Search KhabarFast

Press ESC to close

आग की चपेट में आया 'वीर हनुमान' का बाल लक्ष्मण, भाई संग हुई दर्दनाक मौत

आग की चपेट में आया 'वीर हनुमान' का बाल लक्ष्मण, भाई संग हुई दर्दनाक मौत

Veer Sharma Child Actor: टेलीविजन पर अपनी मासूमियत और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले 10वर्षीय बाल कलाकार वीर शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे। पौराणिक धारावाहिक ‘वीर हनुमान’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले वीर, एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में उनके साथ उनके 15वर्षीय बड़े भाई शौर्य शर्मा की भी मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

दम घुटने से हुई मौत

यह हादसा राजस्थान के कोटा जिले के अनंतपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय हुआ, जब दीप श्री नामक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग के समय वीर और शौर्य अकेले फ्लैट में मौजूद थे। आग लगने के बाद चारों ओर घना धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। पड़ोसियों ने जब धुआं उठते देखा तो तुरंत दरवाजा तोड़कर मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस ने जताई आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने जानकारी दी कि फ्लैट का ड्राइंग रूम पूरी तरह जल चुका था। बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वीर की मां रीता शर्मा खुद भी एक अभिनेत्री हैं, जबकि पिता जितेंद्र शर्मा कोटा के एक कोचिंग संस्थान में कार्यरत हैं।

बॉलीवुड प्रोजेक्ट था अगले कदम पर

वीर शर्मा न सिर्फ टीवी पर मशहूर थे, बल्कि उन्हें जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बचपन का किरदार निभाने का मौका भी मिला था। उन्हें 2 अक्टूबर 2025 को मुंबई लौटकर शूटिंग शुरू करनी थी। लेकिन इस अनहोनी ने उनकी उड़ान को हमेशा के लिए थाम दिया। वीर की इस असमय विदाई ने टीवी जगत और उनके चाहने वालों को गमगीन कर दिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे चारों आरोपी; कोर्ट में रो पड़ी राधा-बबिता

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को गुरुवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। जहां सभी चारों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इसके अलावा अनिल पंडित अभी भी फरार बताया जा रहा है। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, मुंबई पुलिस ने दलील दी कि फायरिंग की घटना अनिल पंडित के कहने पर की गई थी।

'कुछ समय के लिए लिखने से ब्रेक', अमिताभ बच्चन को मिली आराम की सलाह; हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए मांगी माफी

Amitabh Bachchan health: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अभिनेता ने हाल ही में अपने ब्लॉग में बताया कि वह अपनी हेल्थ पर ध्यान देंगे, भरपूर आराम करेंगे और ठीक होने के लिए कुछ समय जरूर निकालेंगे। 'बिग बी' ने अपने फैंस को बताया कि वह लिखने से थोड़ा ब्रेक लेंगे।

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट कैंसिल? 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी

Diljit Dosanjh Delhi concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में फैंस को शहर में उनका परफॉर्म देखने के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी की वजह से 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके कॉन्सर्ट की परमिशन देने से मना कर दिया है। सिंगर के शो, जो उनके ऑरा इंडिया टूर का हिस्सा है, को कथित तौर पर पुलिस द्वारा इवेंट ऑर्गनाइज़ करने की रिक्वेस्ट को रिव्यू करने के बाद सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast