Manoj Bajpayee: अपने जन्मदिन पर मनोज बाजपेयी ने कहीं दिल की बात, रिजेक्शन पर आते थे आत्महत्या के ख्याल

Manoj Bajpayee: अपने जन्मदिन पर मनोज बाजपेयी ने कहीं दिल की बात, रिजेक्शन पर आते थे आत्महत्या के ख्याल

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में मनोज बाजपेयी को बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। उनकी गिनती बॉलीवुड के मशहूर और प्रतिभावान अभिनेताओं में होती है। इस साल मनोज बाजपेयी अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। मनोज बाजपेयी फिल्मों के साथ ही अब वेब सीरीज में भी दिखाई देते हैं। बिहार में जन्में मनोज आज सफलता के शिखर पर हैं, और सुर्खियों में रहते हैं। एक समय ऐसा भी था जब उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही थी।

हिंदी में सिनेमा में नाम कमाने वाले मनोज बाजपेयी के जीवन में एक दौर ऐसा भी था, जब उन्होंने ने आत्महत्या करने तक का मन बना लिया था। मनोज बाजपेयी को नौ साल की उम्र से ही अभिनय में रूचि थी। मनोज बाजपेयी को इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। दरअसल, उस दौर में एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) में एडमिशन के लिए दो से तीन चरणों की प्रक्रिया से गुजरना होता था। लेकिन अभिनेता लगातार इस प्रक्रिया में नाकाम होते रहे है।

अपने शुरुआती चार प्रयासों में उन्हें इंटरव्यू के बाद एडमिशन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। ऐसे में लगातार चार बार रिजेक्ट होने के बाद एक्टर ने अभिनय में अपना करियर बनाने की उम्मीद बिल्कुल ही छोड़ दी थी। लगातार मिली नाकामयाबी से अभिनेता इतने निराश हो गए कि उनके मन खुदकुशी करने तक के ख्याल आने लगे थे। इतना ही नहीं एक्टर ने तो एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। लेकिन बाद में करीबी लोगों के समझाने पर मनोज ने बैरी ड्रामा स्कूल से बैरी जॉन के साथ थियेटर किया।

Leave a comment