महेश भट्ट ने अपने इंटरव्यू में आलिया से कही ये बड़ी बात

महेश भट्ट ने अपने इंटरव्यू में आलिया से कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: आलिया भट्ट के पिता और फिल्म जगत के जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट ज्लद ही एक नए रिशते में बंधने वाले है। जैसा के आप सबको पता है कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट है और वो जल्द ही नन्ही सी जान को इस दुनिया में लाने वाली है। वहीं महेश भट्ट ने अपने नाना बनने के एहसास को लोगों के समने जाहिर किया है। उनका कहना है कि मेरी बेटी आलिया जल्द ही मां बनने वाली है, उनके लिए नाना का फर्ज निभाना मेरे लिए आसान नहीं होगा।

इन सभी बातों के दौरान महेश भट्ट अपने बेटी को लेकर बेहद खुश नजर आए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही आलिया ने रणबीर कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसके जरिए आलिया ने अपने मां बनने की अनाउंसमेंट की। अपने बेटी के बारे में महेश भट्ट ने आगे कहा कि थैंक्यू यह एक ऐसा रोल है जिसे निभाना मेरे लिए आसान नहीं होगा। इसके अलावा महेश भट्ट ने आलिया के बारे में कहा “हमारी ट्राइब ऐसे ही बढ़ती रहे और अब मुझे अपनी लाइफ के सबसे महत्वपूर्ण रोल के लिए तैयार होना पड़ेगा। ग्रैंडफादर के रोल एक ग्रैंड डेब्यू होने वाला है।"

जानकारी के लिए बता दें कि आलिया और रणबीर दोनों ही पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आने वाले है। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। देखने वाली बात ये होगी कि फैन इस फिल्म को कितना प्यार देंगे। इस फिल्म के अलावा आलिया जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर भारत वापन आई है। दोनों कपल अपने-अपने करियर की फिल्मों में व्यस्त है।

Leave a comment