Koffee With Karan Season 8 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ये होंगे पहले गेस्ट

Koffee With Karan Season 8 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, ये होंगे पहले गेस्ट

जाना माना चैट शो कॉफी विद करण एक बार फिर लौट रहा है। शो का अगला संस्करण यानी सीजन 8 जल्द शुरू होने वाला है।फिल्ममेकर करण जौहर ने जल्द ही इस शो के नये सीजन को शुरु करने का ऐलान किया है।  इसके अलावा शो का पहला एपिसोड काफी रोमांचक और बड़ा होने वाला है। बता दें, करण अपने दर्शकों के लिए शो के पहले एपिसोड में ही कंट्रोवर्सी और रोमांस का डबल तड़का लगाने वाले हैं। खबर है कि, कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी दिखेगी।जिनकी बीते साल शादी हुई है।  हम बात कर रहें हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की। इस शो के पहले एपिसोड में  लवली कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गेस्ट बनकर शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने अपने चैट शो के आने वाले सीजन में रणबीर आलिया को पहला गेस्ट चुना है। इसमें कपल पहली बार अपने रिलेशनशिप और पेरेंटहुड पर बात करते दिखाई देंगे। साथ ही बेटी राहा कपूर के जन्म के बाद से कपल ने उसका चेहरा अभी तक लोगों से छिपाया हुआ है।ऐसे में कॉफी विद करण में आलिया और रणबीर की पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे होने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक कॉफी विद करण 8 का पहला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। रणबीर और आलिया के फैंस के ये लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ब्रह्मास्त्र में भी फैंस नें रणबीर और आलिया की जोड़ी को काफी पसंद किया था। हाल में 14 अप्रैल को कपल ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी।

Leave a comment