Search KhabarFast

Press ESC to close

Year Ender 2025: सैफ पर हमला, दीपिका का पंगा...2025 में B-Town पर लगा ग्रहण; चर्चा में रहे इन बड़े सितारों के किस्से

Year Ender 2025: सैफ पर हमला, दीपिका का पंगा...2025 में B-Town पर लगा ग्रहण; चर्चा में रहे इन बड़े सितारों के किस्से

Bollywood Year Ender 2025: 2025बॉलीवुड के लिए उतार-चढ़ाव भरा साल रहा, जहां सफल फिल्मों और ग्लैमर के साथ-साथ विवादों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। कानूनी झगड़े, सार्वजनिक बहसें, हमले और रिश्तों के टूटने जैसे घटनाक्रमों ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। तो चलिए बॉलीवुड के विवादों पर नजर डालते हैं, जो सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक छाई रहीं।

1. सैफ अली खान पर जानलेवा हमला

2025की शुरुआत ही शॉकिंग रही जब जनवरी 2025में सैफ अली खान के मुंबई स्थित बांद्रा आवास पर एक घुसपैठिए ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी शारिफुल इस्लाम उर्फ शहजाद ने कथित तौर पर चोरी की नीयत से घर में घुसकर सैफ पर चाकू से वार किया। जिस वजह से एक्टर को गंभीर चोटें आईं। पुलिस जांच में यह एक चोरी का प्रयास निकला। लेकिन सेलिब्रिटी की सिक्योरिटी और सुरक्षा पर बहस छेड़ दी। तो वहीं, सैफ ने भी कुछ महीनों के आराम के बाद फिल्मों में कमबैक किया

2. दीपिका पादुकोण का वर्किंग शिफ्ट

दीपिका पादुकोण ने 2025में बॉलीवुड के वर्क कल्चर पर खुलकर बात की, जब उन्होंने बॉलीवुड में लंबे शूटिंग घंटों के खिलाफ आवाज उठाई और 6-8घंटे की शिफ्ट की वकालत की। लेकिन ये मामला तब ज्यादा बढ़ गया, जब निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से उनका टकराव हुआ। दीपिका ने 'कल्कि 2898 AD' से बाहर होने का फैसला भी लिया, जिसे काम के घंटों और क्रिएटिव मतभेदों से जोड़ा गया। इस टकराव ने महिलाओं के अधिकारों और वर्क-लाइफ बैलेंस पर इंडस्ट्री-व्यापी चर्चा शुरू की।

3. शादी के दिन टूटा पलाश-स्मृति का रिश्ता

2025की सबसे दुखद और चर्चित घटनाओं में से एक थी संगीतकार पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी का कैंसिलेशन। दोनों की शादी तय थी, रस्में भी शुरु हो चुकी थी, लेकिन शादी के दिन ही अफेयर और बेवफाई की अफवाहों के बीच इसे रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट्स और स्टेटमेंट्स ने इसकी वजहों पर अटकलें बढ़ाईं। दोनों ने बाद में अलग-अलग बयान जारी कर प्राइवेसी की अपील कर अपनी राहें हमेशा के लिए अलग कर ली।

4. पाकिस्तानी कलाकारों पर  लगा बैन

अप्रैल 2025में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26मासूम लोगों ने जान गंवाई। जिसके बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को बॉलीवुड में काम देने पर राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस तेज हुई। विवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने पाकिस्तान के सभी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया। 

 5. समय रैना और इंडिया गॉट लैटेंट विवाद

समय रैना के यूट्यूब शो ‘India’s Got Latent’ को लेकर इस साल बड़ा विवाद खड़ा हो गया था जब शो में मेहमान के तौर पर निमंत्रित पॉपुलर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतियोगी से आपत्तिजनक और विवादित सवाल पूछ दिया, जिससे सोशल मीडिया पर भारी आलोचना और ट्रोलिंग हुई। इस बात की आलोचना इतनी बढ़ी कि कई जगह FIR दर्ज की गईं। जिसके बाद वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया और मुंबई पुलिस तथा महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना सहित अन्य शामिलों को समन भेजा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी संवेदनशील समुदायों का मज़ाक उड़ाने वाले कमेंट्स के लिए सार्वजनिक माफी जारी करने का निर्देश दिया है।

6. ‘हेरा फेरी 3’ और परेश रावल विवाद

2025 में ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर एक बड़ा विवाद भी देखने को मिला, जब दिग्गज कलाकार परेश रावल ने अचानक फिल्म को छोड़ने का फैसला किया।  इसके बाद फिल्म के सह‑कलाकार और निर्माता अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने उन पर क़ानूनी कार्रवाई करते हुए ₹25 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा और आरोप लगाते हुए कहा कि उनके अचानक बाहर जाने से फिल्म को भारी आर्थिक और शेड्यूल नुकसान हुआ। जिसके बाद परेश रावल ने साइनिंग राशि ₹11 लाख 15% ब्याज के साथ वापस कर दी और अपने फैसले के पीछे कहा कि यह भूमिका अब वह नहीं करना चाहते, जबकि उनके वकीलों ने मेकर्स पर स्क्रीनप्ले और समुचित अनुबंध न देने जैसे आरोप लगाए हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'आपका काम पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा', दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से टूटे विराट कोहली

नाना पाटेकर को 'भारतीय सिनेमा का सच्चा दिग्गज' बताते हुए कोहली ने लिखा 'भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज। उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

Dhurandhar 2 Grammy Awards: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई 'धुरंधर 2', 9 कैटेगरी में पेश हुआ फिल्म का साउंडट्रैक

Dhurandhar 2 Grammy Race: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ग्रैमी पुरस्कारों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इसका साउंडट्रैक 2027 में होने वाले 69वें ग्रैमी पुरस्कारों में कई श्रेणियों में विचार के लिए भेजा गया है।

'पता नहीं कल मैं यहां रहूंगा या नहीं...', निधन से चार दिन पहले नाना पाटेकर का आख़िरी भाषण

गोवा टूरिज्म के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें आखिरी बार नाना पाटेकर को सार्वजनिक रूप से देखा गया था। 04 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में नाना ने पूर्व सीएम और अपने करीबी दोस्त रहे मनोहर पर्रिकर को याद किया और मौत के बारे में बात करते हुए सुना गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast