Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। ये खबर सुनते ही उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) का बताया जा रहा है, जिसमें एक एक खतरनाक कार स्टंट के दौरान SUV पलट गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन से हवा में लटकी SUV अचानक पलटकर नीचे खड़ी वैन पर गिर जाती है। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में इमरान बाल-बाल बच गए, उन्हें कोई चोट नहीं आई।
बता दें, काफी लंबे ब्रेक के बाद एक्टर इमरान हाशमी ने फिल्म 'आवारापन 2' से बड़े पर्दे पर वापसी की, जो सेक्सेस रही। इसके बाद एक्टर की कई फिल्में लाइन में लगी हुई है। जिसमें से एक फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ है, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। हाल ही में फिल्म का क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग हुई, जिसमें एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान क्रेन की केबल से जुड़ी SUV हवा में घूमकर उलट जाती है और नीचे खड़ी वैन पर जा गिरती है।
इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क्रू मेंबर्स को इंस्ट्रक्शन देते हुए और गाड़ी की ओर दौड़ते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि SUV पलटने के दौरान इमरान हाशमी वहीं मौजूद थे। लेकिन वह बच गए। बताया जा रहा है कि अभिनेता को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि,अभी तक इस हादसे पर एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
कब रिलीज होगी ‘गनमास्टर जी9’?
मालूम हो कि एक्शन-रोमांस आधारित फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया, जो 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में इमरान फिल्म ईश्वर के रोल में नजर आने वाले है। तो वहीं, उनके अलावा इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले है।
Also read: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने को मिली बड़ी पहचान, ग्रैमी तक पहुंचा अरिजीत सिंह का गाना ‘फिर से'; सिंगर ने फैंस का जताया आभार