
Theme Song Release : यशराज फिल्म्स ने शाहरूख खान और सलमान खान के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।जिसको देखकर दोनों के फैंस में खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, यशराज फिल्म ने पठान एक्स टाइगर का थीम सॉन्ग जारी किया है। इसमें शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने को विशाल-शेखर ने बनाया है। इस थीम सांग को नाम दिया गया है पठान एक्स टाइगर । कई लोगों ने पठान वर्सेस टाइगर टीम की सराहना की है। इसके पहले खबर आई थी कि ये सलमान और शाह रुख खान की फिल्म होगी। बता दें, आदित्य चोपड़ा ने टाइगर वर्सेस पठान फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ होंगे और यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी तय कर ली गई है। बताते चलें, दोनों पिछली बार करण-अर्जुन में एक साथ नजर आए थे। वो फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी।सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर ये थीम सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है । और शाहरूख और सलमान के फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस थीम सॉन्ग को सुनकर दर्शकों का चेहरा खिल उठा है और वो लगातार इस पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है... ये दोनों स्टार्स साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं। जब ये बड़ी स्क्रीन पर साथ आएंगे तो आग लगा देंगे।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'सलमान-शाहरुख की बात ही कुछ और है। ये दोनों साथ में हमेशा आग लगाते रहे हैं।'बहरहाल जहां एक तरफ सलमान खान किसी का भाई, किसी की जान और टाइगर 3 में नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ शाहरूख खान पठान और डंकी में नजर आने वाले हैं।
Leave a comment